Aadhaar Update Details: भारत में कई सरकारी और निजी कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल होता है। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डेटा होता, जिसमें नाम, घर का पता, लिंग समेत कई जानकारियां होती हैं। आधार का आईडी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
Aadhaar Update: क्या 10 साल पुराना है आपका आधार? इस तारीख तक मुफ्त में करें अपडेट, जानिए पूरी प्रक्रिया
Aadhaar Update Details: भारत में कई सरकारी और निजी कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून 2026 तक MyAadhaar पोर्टल पर आधार पहचान प्रमाण और पते का प्रमाण अपडेट करा सकते हैं। इसका मतलब है कि यूआईडीएआई पोर्टल पर आपको इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा, लेकिन आधार सेंटर पर 50 रुपये फीस लगेगी। अगर आप आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए 100 रुपये चार्ज लगेगा।
बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी
बच्चों का आधार बनता है, तब उनके फिंगरप्रिंट पूरी तरह विकसित नहीं होते। इसलिए पांच से सात वर्ष के बीच उनका बायोमेट्रिक डेटा मुफ्त अपडेट किया जाता है। अगर सात साल की आयु के बाद यह अपडेट कराया जाए तो 100 रुपये शुल्क देना पड़ता है। इसी प्रकार 15 से 17 वर्ष के बीच में भी बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है और यह प्रक्रिया मुफ्त होती है। पांच वर्ष और पंद्रह वर्ष पर यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी है ताकि बच्चे का आधार जीवन भर सटीक और विश्वसनीय बना रहे।
घर पर ऐसे करें अपडेट
आप UIDAI के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपनी आईडी का प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा। अगर आप अपेडट नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी करा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र पर आईडी कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी देनी होगी।
ऑनलाइन फ्री में ऐसे आधार कार्ड को करें अपडेट
1- आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाए।
2- यहां पर अपडेट करने के लिए आप ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
3- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
4- फिर वापस 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करें। इसके बाद निवासी का मौजूदा डिटेल सामने आ जाएगा।
5- इसके बाद आधार यूजर्स को अपनी डिटेल प्रमाणित करना होगा। अगर सभी जानकारी सही दिखती है तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
6- फिर अगले स्टेप में ड्रॉपडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करिए।
7- इसके बाद कार्डधारक को अपने निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें, फिर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी कॉपी अपलोड कर दें।
8- सभी प्रोसेस से गुजरने के बाद अंत में आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार कर लिया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा।
PM Kisan Yojna: इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 21 वीं किस्त, जानिए आखिर क्यों?
ऑफलाइन अपडेट करने का तरीका
- अगर आपको अपना आधार कार्ड अपेडट कराना है, तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं
- इसके लिए आपको पहले अपॉइंटमेंट लेनी होती है और जिस दिन की अपॉइंटमेंट मिलती है, उस दिन आपको केंद्र पर जाना होता है।
- आप अपॉइंटमेंट घर बैठे ही ले सकते हैं
Cyber Fraud Helpline: साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं, तुरंत इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल