New Aadhaar App Offline Mode: आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड देश के हर नागरिक की पहचान का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इस साल की शुरुआत में नया 'आधार एप' लॉन्च किया गया था। इस नए एप के लॉन्च होने के कुछ ही दिनों बाद पुराने 'एमआधार' एप को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
{"_id":"6a6c6df878e80f1b8b026f56","slug":"aadhaar-offline-verification-feature-verify-your-identity-safely-without-internet-connection-in-hindi-2026-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar App: आ गया आधार एप का नया ऑफलाइन मोड, अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे वेरिफिकेशन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar App: आ गया आधार एप का नया ऑफलाइन मोड, अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे वेरिफिकेशन
Fri, 31 Jul 2026 03:12 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:12 PM IST
सार
Secure QR Code Verification Offline: आधार कार्ड से जुड़ा जो नया आधार एप साल की शुरुआत में लान्च हुआ था, अब आप उसे ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस एप से अब बिना इंटरनेट के भी वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन
आधार ऐप ऑफलाइन मोड
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है नया ऑफलाइन मोड और यह कैसे करता है काम?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है नया ऑफलाइन मोड और यह कैसे करता है काम?
- आधार एप को इस तरह से बनाया गया है कि आप इसे बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते है।
- दरअसल, जब आप बिना इंटरनेट के आधार एप खोलेंगे तो भी आपकी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखेगा, जो ऑफलाइन मोड पर भी काम करता है।
- इस क्यूआर कोड में आपकी फोटो, नाम और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारियां पहले से ही सुरक्षित रूप से लॉक रहती हैं।
Aadhaar App lets you verify identity anywhere, anytime, even when you are offline.
— Aadhaar (@UIDAI) July 28, 2026
Download the Aadhaar App now- https://t.co/CBGE88HCKM #AadhaarApp #OfflineVerification #DigitalIdentity pic.twitter.com/eI68OXny5s
बिना नेटवर्क के कैसे होगा पहचान का पूरा सत्यापन
- फोटो : Adobe Stock
बिना नेटवर्क के कैसे होगा पहचान का पूरा सत्यापन
- जब भी आप किसी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या सरकारी दफ्तर जाएंगे, तो वहां मौजूद अधिकारी अपने मोबाइल से आपके इस ऑफलाइन क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे।
- कोड स्कैन करने पर अधिकृत QR स्कैनर या UIDAI के आधार एप के जरिए आपकी पहचान ऑफलाइन सत्यापित की जा सकती है।
- इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपके फोन में डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा का रखा गया है खास ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा का रखा गया है खास ध्यान
- एक आम इंसान के मन में यह डर हो सकता है कि इंटरनेट के बिना क्या यह सुरक्षित है?
- यूआईडीएआई के मुताबिक, यह ऑफलाइन क्यूआर कोड पूरी तरह सुरक्षित है।
- इस सुविधा में केवल जरूरत की जानकारी ही साझा की जाती है, जिससे आपकी निजता बेहतर तरीके से सुरक्षित रहती है और अनावश्यक डेटा साझा होने का जोखिम कम होता है।
विज्ञापन
दूर-दराज के क्षेत्रों और आम नागरिकों को मिलने वाले बड़े लाभ
- फोटो : Adobe Stock
दूर-दराज के क्षेत्रों और आम नागरिकों को मिलने वाले बड़े लाभ
- इस नए ऑफलाइन मोड का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो खराब नेटवर्क वाले इलाकों या गांवों में रहते हैं।
- अब ट्रेन टिकट चेकिंग के दौरान या आपातकालीन स्थिति में मोबाइल डेटा न होने पर भी आपका डिजिटल आधार पूरी तरह मान्य होगा।
- कई जगहों पर नया Aadhaar App पहचान के लिए सुविधाजनक विकल्प बन सकता है। हालांकि, कुछ संस्थान अपने नियमों के अनुसार फिजिकल आधार या अन्य दस्तावेज भी मांग सकते हैं।