AC Dry Mode vs Cool Mode: मानसून के मौसम में बारिश होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलती, बल्कि हवा में नमी बढ़ने के कारण चिपचिपी उमस बढ़ जाती है। इस मौसम में कमरे को ठंडा करने के लिए लोग लगातार एसी चलाते हैं, जिससे अगले महीने बिजली का बिल आसमान छूने लगता है। एक आम इंसान अक्सर इस बात से परेशान रहता है कि उमस से भी राहत मिल जाए और जेब पर बोझ भी न पड़े।
{"_id":"6a6c757df8efcdec76045012","slug":"ideal-monsoon-ac-temperature-do-these-3-things-to-lower-electricity-bill-in-humid-weather-2026-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ideal Monsoon Temperature: उमस के मौसम में एसी चलाने के साथ कर लें ये 3 काम, आधी हो सकती है बिजली बिल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ideal Monsoon Temperature: उमस के मौसम में एसी चलाने के साथ कर लें ये 3 काम, आधी हो सकती है बिजली बिल
Fri, 31 Jul 2026 03:44 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:44 PM IST
सार
Best AC Temperature For Humid Weather: बरसात के मौसम में अक्सर ऐसा होता है कि लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो बिजली बिल अधिक आता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि बिजली को कम करने के लिए आप क्या कर सकते हैं और साथ ही ये भी जानेंगे कि एसी चलाने का आडियल तापमान क्या है।
विज्ञापन
मानसून एसी बिजली बचत टिप्स
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी के साथ हमेशा चलाएं सीलिंग फैन
- फोटो : Freepik
एसी के साथ हमेशा चलाएं सीलिंग फैन
- कई लोग सोचते हैं कि एसी के साथ पंखा चलाने से बिजली ज्यादा खर्च होगी, लेकिन यह बिल्कुल गलत है।
- सीलिंग फैन चलाने से एसी की ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है और हवा के बहाव के कारण कमरा जल्दी ठंडा महसूस होने लगता है।
- इससे एसी के कंप्रेसर पर दबाव कम पड़ता है और वह कम बिजली की खपत करता है।
एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री पर सेट करें
- फोटो : Freepik
एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री पर सेट करें
- उमस के मौसम में अक्सर लोग रूम को जल्दी ठंडा करने के लिए एसी को 16 या 18 डिग्री पर चला देते हैं, जिससे बिजली का मीटर तेजी से भागता है।
- विज्ञान के अनुसार, एसी के तापमान को 24 - 26 डिग्री के बीच रखना सबसे किफायती होता है।
- प्रत्येक एक डिग्री तापमान बढ़ाने से लगभग 6% बिजली की सीधी बचत होती है, जो आपके बिल को आधा करने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी को कूल मोड की जगह 'ड्राई मोड' पर चलाएं
- फोटो : Freepik
एसी को कूल मोड की जगह 'ड्राई मोड' पर चलाएं
- मानसून की असली समस्या गर्मी नहीं, बल्कि हवा में मौजूद भारी नमी (उमस) होती है।
- इसलिए इस मौसम में एसी को नॉर्मल कूल मोड की बजाय 'ड्राई मोड' पर चलाना चाहिए।
- ड्राई मोड पर एसी का कंप्रेसर कम चलता है और यह एक डीह्यूमिडिफायर की तरह काम करके कमरे की सारी चिपचिपाहट को सोख लेता है, जिससे बेहतरीन कूलिंग मिलती है और भारी बिजली बचती है।
विज्ञापन
ऑटो-कूल और स्लीप मोड का स्मार्ट इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
ऑटो-कूल और स्लीप मोड का स्मार्ट इस्तेमाल
- इन तीन उपायों के अलावा, रात को सोते समय एसी में 'स्लीप मोड' चालू करना भी बिजली बचाने का एक बेहतरीन तरीका है।
- स्लीप मोड चालू करने पर एसी हर घंटे कमरे के तापमान को 1 डिग्री बढ़ा देता है, जिससे रात में ठंडक भी बनी रहती है और कंप्रेसर पर फालतू लोड न पड़ने से बिजली की भारी बचत होती है।