Luggage Online Booking Rule In Train: हर रोज ट्रेन से एक बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, लेकिन एक दिक्कत काफी देखने को मिलती है और वो है लगेज को लेकर। जो लोग अधिक सामान लेकर जाते हैं उन्हें पार्सल कार्यालय की लाइनों में लगकर पर्सनल सामान की बुकिंग करवानी होती है।
{"_id":"6a6c449551e3fc80d8028116","slug":"luggage-online-booking-rule-in-train-mein-kab-se-luggage-ki-online-booking-kar-sakte-hain-2026-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Luggage Booking: रेलवे की नई सुविधा शुरू, ट्रेन में लगेज की कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Luggage Booking: रेलवे की नई सुविधा शुरू, ट्रेन में लगेज की कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; यहां जानें तरीका
Fri, 31 Jul 2026 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:15 PM IST
सार
Train Luggage Online Booking: अगर आपके पास भी अधिक सामान है, तो आप आज यानी 31 जुलाई 2026 से अपने लगेज की ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। इस नियम के बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में लगेज की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में लगेज की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है नया नियम?
- अब से ट्रेन में अपने साथ ले जाने वाले पर्सनल सामान की बुकिंग यात्री ऑनलाइन करवा सकेंगे
- इससे यात्रियों को पर्सनल सामान की बुकिंग के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा जिससे लगेज लगेज बुकिंग सुविधा आसान और सुविधाजनक बनेगी
- इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 20 जुलाई 2026 को सभी जोनल रेलवे को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे
ट्रेन में लगेज की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
- फोटो : AdobeStock
कब से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग और किसे मिलेगा फायदा?
- आप आज यानी 31 जुलाई 2026 से अपने लगेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे
- ध्यान रहे कि ये सुविधा सिर्फ उन ट्रेन यात्रियों को मिलेगी जिनके पास कंफर्म रिजर्वेशन टिकट है और जो अपना सामान अपने साथ रिजर्व कोच में लेकर यात्रा करेंगे
- फिलहाल वेटिंग या आरएसी टिकट पर ये सुविधा नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में लगेज की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
- फोटो : AI Generated
यात्री अपने साथ मुफ्त में कितना सामान ले जा सकते हैं?
- फर्स्ट एसी में यात्री 70 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जा सकता है
- सेकेंड एसी में 50 किलोग्राम तक सामान मुफ्त में आप अपने साथ ले सकते हैं
- थर्ड एसी और स्लीपर कोच में यात्री 40 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं
- जनरल और सेकेंड क्लास के यात्री अपने साथ 35 किलोग्राम सामान मुफ्त ले जा सकते हैं
नोट:- रेलवे की तरफ से अलग-अलग क्लास में जो अपने साथ मुफ्त में सामान ले जाने की लिमिट है वही लागू है। इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन में लगेज की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
- फोटो : AI Generated
मुफ्त लिमिट से अधिक होने पर कितना शुल्क लगेगा?
- अगर आपके पास मुफ्त लिमिट से अधिक सामान है
- तो रेलवे के नियम के मुताबिक, आप अतिरिक्त सामान की बुकिंग करवा सकते हैं
- इसके लिए यात्रियों को लागू लगेज दर का 1.5 गुना शुल्क देना होगा जिसके बाद ही आप इसे अपने साथ कोच में ले जा सकते हैं