फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: कहीं जाने की जरूरत नहीं! नए एप से घर बैठे ऐसे बदल सकते हैं आधार से लिंक मोबाइल नंबर, तरीका-फीस जानें

Fri, 31 Jul 2026 10:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 31 Jul 2026 10:12 AM IST
सार

Aadhaar Card Mein Mobile Number Kaise Update karein: क्या आप जानते हैं कि आप घर बैठे आधार कार्ड में कैसे मिनटों में मोबाइल नंबर बदल सकते हैं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Mobile Number how to change mobile number in aadhaar card mein new mobile number kaise update karein
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आधार एप से कैसे बदलें? - फोटो : Amar Ujala AI

Aadhaar Card Mobile Number Link Process: कई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनकी जरूरत हमें अलग-अलग समय पर पड़ती है, लेकिन आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत आपको कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों में पड़ती रहती है।

आधार कार्ड से आपका एक मोबाइल नंबर भी लिंक होता है और अगर ये मोबाइल नंबर बंद हो जाए तो आपके पास ओटीपी नहीं आ पाएंगे जिसके आपके कई काम अटक सकते हैं। पर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे आधार के नए एप से अपना नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका और इसका चार्ज भी...

Aadhaar Mobile Number how to change mobile number in aadhaar card mein new mobile number kaise update karein
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आधार एप से कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock

घर बैठे आधार से कैसे लिंक करें नया मोबाइल नंबर?

पहला स्टेप

  • सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से आधार का नया एप डाउनलोड करना है
  • इसके बाद इस एप पर लॉगिन कर लें
  • इसमें आपका आधार नंबर, फेस ऑथेंटिकेशन जैसी चीजें मांगेगा
Aadhaar Mobile Number how to change mobile number in aadhaar card mein new mobile number kaise update karein
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आधार एप से कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब जब लॉगिन हो गया है, तो आपको यहां पर Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • इसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन आएंगे
  • यहां पर आपको Mobile Number Update वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Mobile Number how to change mobile number in aadhaar card mein new mobile number kaise update karein
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आधार एप से कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
  • आपको इस ओटीपी को यहां दर्ज कर सबमिट करना है
  • अब आपको फेस ऑथेंटिकेशन करवाना होता है यानी ये बताना होता है कि सही व्यक्ति ही मोबाइल नंबर बदल रहा है
विज्ञापन
Aadhaar Mobile Number how to change mobile number in aadhaar card mein new mobile number kaise update karein
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आधार एप से कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • फेस ऑथेंटिकेशन होने के बाद आपको यहां पर 75 रुपये की ऑनलाइन फीस भरनी होती है
  • फिर आखिर में सबमिट कर दें
  • इसके बाद 15 दिनों के भीतर आपके आधार से आपका नया मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है

नोट:- अगर एप पर आपको कोई दिक्कत आए या किसी कारण नंबर न बदल पाए तो आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर संपर्क करना होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed