फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension: 210 रुपये के निवेश पर हर महीने 5000 रुपये की पेंशन, जानें इस स्कीम के बारे में सबकुछ

Fri, 31 Jul 2026 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 31 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

Atal Pension Yojana Ka Pension Plan Kya Hai: अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है और ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले आपको निवेश करना होता है और फिर आपको हर महीने पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन
what is atal pension yojana benefits investment premium and pension plan kya hai
अटल पेंशन योजना - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana Monthly Premium: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। इसी क्रम में एक स्कीम है अटल पेंशन योजना जिसका संचालन भारत सरकार करती है।



ये एक पेंशन योजना है जिसमें पहले निवेश करना होता है। तो चलिए बिना देरी के इस अटल पेंशन योजना को जानते हैं और साथ ही जानेंगे कि इस योजना में कैसे 210 रुपये का निवेश करके 5000 रुपये की पेंशन हर महीने मिल सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

what is atal pension yojana benefits investment premium and pension plan kya hai
अटल पेंशन योजना - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में क्या लाभ मिलते हैं?

  • इस योजना में आपको 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने मिलती है
  • आप जो पेंशन प्लान (1000-5000) योजना से जुड़ते समय चुनते हैं, उसकी का लाभ आपको मिलता है
  • इस योजना के तहत पेंशन आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने मिलती है, जब तक आप जीवित रहते हैं
what is atal pension yojana benefits investment premium and pension plan kya hai
अटल पेंशन योजना - फोटो : Adobe Stock

कौन कर सकता है अटल पेंशन योजना में निवेश?

  • अटल पेंशन योजना से वे लोग जुड़ सकते हैं जो भारत के नागरिक हैं
  • जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • जो लोग करदाता नहीं हैं यानी टैक्स भरने की कैटेगरी में नहीं है
  • जिन लोगों के पास बैंक खाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
what is atal pension yojana benefits investment premium and pension plan kya hai
अटल पेंशन योजना - फोटो : Adobe Stock

क्या है अटल पेंशन योजना क 210 रुपये वाला प्लान?

  • दरअसल, अटल पेंशन योजना में आप जैसा पेंशन प्लान चुनते हैं और साथ में आपकी उम्र पर प्रीमियम निर्भर करता है
  • जैसे- अगर आपकी उम्र 30 साल है और आपको 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान लेना है
  • तो आपका हर महीने का प्रीमियम 577 रुपये होगा
विज्ञापन
what is atal pension yojana benefits investment premium and pension plan kya hai
अटल पेंशन योजना - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह अगर आपकी उम्र 18 साल है और आपको 5000 रुपये हर महीने पेंशन चाहिए
  • तो फिर आपको हर महीने 210 रुपये निवेश करने होंगे
  • अब आप जान गए होंगे कि ये 210 रुपये वाला प्लान क्या है


नोट:- इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed