RBI 2000 Note Exchange Process: पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद सरकार नए 500 रुपये के नोट और 2000 रुपये का गुलाबी नोट मार्केट में लेकर आई, लेकिन फिर इस 2000 रुपये के नोट को बंद कर दिया गया।
2000 Rupees Note Exchange: क्या आपके पास अभी भी है 2000 रुपये का नोट? खुद RBI ने बताया क्या करें इसका
2000 Rupees Ka Note Kaha Exchange Kare: क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास या आपके किसी जानने वाले के पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है, तो आप इसे बदलवा सकते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2000 रुपये के नोट को लेकर क्या कहा आरबीआई ने?
Most ₹2000 banknotes in circulation have already been returned, but if you still have one, here's what you should know:
आरबीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया
इस पोस्ट में लिखा है कि '₹2000 के ज्यादातर नोट वापस आ चुके हैं, लेकिन अगर आपके पास अभी भी कोई नोट है, तो ये बातें जानना जरूरी है:
- ₹2000 के नोट अभी भी वैध मुद्रा (लीगल टेंडर) बने हुए हैं
- आप इन्हें RBI के 19 इश्यू ऑफिस में बदल सकते हैं
- आप इन्हें भारतीय डाक के जरिए RBI के किसी भी इश्यू ऑफिस में भेजकर अपने अकाउंट में क्रेडिट भी करवा सकते हैं'
- ₹2000 banknotes continue to be legal tender
- You can exchange them at the 19 RBI Issue Offices
- You can also send them through India Post to any RBI… pic.twitter.com/5k5AShAXSF
कहां से और कैसे बदलवाएं 2000 रुपये के नोट?
पहला तरीका
- क्या आपके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट हैं?
- अगर हां, तो आप इसे बदलवा सकते हैं
- ध्यान रहे आपको इसके लिए अपने बैंक नहीं जाना है
- आपको इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक के रीजनल ऑफिस में जाना है
- जहां से आप 2000 रुपये के नोट को बदल सकते हैं या इस पैसे को अपने बैंक खाते में ले सकते हैं
- जान लें भारतीय रिजर्व बैंक के देश भर में 19 रीजनल ऑफिस मौजूद हैं
दूसरा तरीका
- हो सकता है कि आपके शहर में आरबीआई का रीजनल ऑफिस न हो
- ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है बल्कि, आप 2000 रुपये के नोट को भारतीय डाक द्वारा आरबीआई के इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं
- इसके बाद इस पैसे को आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है