सब्सक्राइब करें

Amrit Udyan: आज से खुल गया राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कितने का है टिकट और कहां से खरीदें? यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Feb 2026 10:46 AM IST
सार

Amrit Udyan Opening And Closing Timing: दिल्ली में स्थित अमृत उद्यान आम जनता के लिए आज यानी 3 फरवरी 2026 से खुल गया है। इसके लिए ऑनलाइन टिकट मान्य होगा।

विज्ञापन
Amrit Udyan at Rashtrapati Bhavan Opens Tomorrow: Ticket Prices and Booking Details
अमृत उद्यान का टिकट कितने का है? - फोटो : Amar Ujala

Amrit Udyan Ticket Price: देश की राजधानी दिल्ली घूमने के लिए देश के कोन-कोने नहीं बल्कि, विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं। कुतुब मीनार से लेकर लाल किले जैसी अन्य जगहों पर पर्यटक पहुंचते हैं। इसी तरह हर साल सर्दियों मे खुलने वाले मुगल गार्डन में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।



हालांकि, मुगल गार्डन का नाम बदलकर अब अमृत उद्यान हो गया है जो राष्ट्रपति भवन में स्थित है। इस बार भी ये जगह आम जनता के लिए खुल गई है। ऐसे में आप कब से कब तक यहां घूमने जा सकते हैं? यहां का टिकट कितने का है और कैसे लेना है? जैसी जरूरी बातें आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप अमृत उद्यान के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Trending Videos
Amrit Udyan at Rashtrapati Bhavan Opens Tomorrow: Ticket Prices and Booking Details
अमृत उद्यान का टिकट कितने का है? - फोटो : instagram-President of India

कब से कब तक खुलेगा अमृत उद्यान?

  • आम जनता के लिए आज यानी 3 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक खुलेगा
  • सप्ताह में 6 दिन खुलेगा और सोमवार को बंद रहेगा
  • सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगा (आखिरी एंट्री शाम 5 बजकर 15 मिनट के बाद नहीं होगा)
विज्ञापन
विज्ञापन
Amrit Udyan at Rashtrapati Bhavan Opens Tomorrow: Ticket Prices and Booking Details
अमृत उद्यान का टिकट कितने का है? - फोटो : अमर उजाला

अमृत उद्यान में क्या-क्या देख पाएंगे?

  • यहां आप अलग-अलग प्रजाति के फूल देख सकते हैं
  • 145 से ज्यादा किस्मों के गुलाब
  • 85 प्रकार के अलग-अलग फूलों के पौधे
  • रंग-बिरंगे ट्यूलिप
  • झरनों जैसी बहती पानी की धाराएं
  • बाब्लिंग ब्रुक  यानी छोटी झरनों वाली नहरें और शांत वातावरण वाला बरगद का बगीचा आप यहां देख सकते हैं आदि
Amrit Udyan at Rashtrapati Bhavan Opens Tomorrow: Ticket Prices and Booking Details
अमृत उद्यान का टिकट कितने का है? - फोटो : X/PBSHABD

कितने का है टिकट और कहां से बुक करें टिकट?

  • यहां प्रवेश पूरी तरह से मुफ्त है, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है
  • आप इस आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर मुफ्त टिकट बुक कर सकते हैं
  • अमृत उद्यान जाकर टिकट नहीं मिलेगा, इसलिए ऑनलाइन बुकिंग जरूर करवा लें
विज्ञापन
Amrit Udyan at Rashtrapati Bhavan Opens Tomorrow: Ticket Prices and Booking Details
अमृत उद्यान का टिकट कितने का है? - फोटो : Adobe Stock

इन जरूरी बातों को भी जान लें:-

  • यहां प्रवेश राष्ट्रपति भवन गेट नंबर 35 से होगा
  • होली के दिन अमृत उद्यान बंद रहेगा
  • यहां एंट्री मुफ्त है, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग जरूरी होगी
  • अमृत उद्यान में जगह-जगह पर क्यूआर कोड लगे हैं, जिन्हें स्कैन करके आप फूलों और पौधों की पूरी जानकारी ले सकते हैं
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed