Stop Pop UP Ads On Phone: आज के समय में स्मार्टफोन हम सभी के जीवन का एक बहुत जरूरी हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई बार फोन चलाते समय अचानक स्क्रीन पर बिना बात के अजीबोगरीब और परेशान करने वाले विज्ञापन आने लगते हैं। कई बार ये विज्ञापन इतने ज्यादा होते हैं कि फोन चलाना भी मुश्किल हो जाता है।
बहुत से लोग सोचते हैं कि उनके फोन में कोई वायरस आ गया है, जबकि असल में ऐसा किसी अनजान वेबसाइट की नोटिफिकेशन परमिशन अलाउ करने या ब्राउजर की गलत सेटिंग्स के कारण होता है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपने फोन की कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसे कैसे ठीक करें।
2 of 5
गूगल क्रोम ब्राउजर की नोटिफिकेशन करें बंद
- फोटो : अमर उजाला
गूगल क्रोम ब्राउजर की नोटिफिकेशन करें बंद
- विज्ञापनों से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले अपने फोन में गूगल क्रोम एप खोलें।
- इसके बाद सेटिंग्स में जाकर 'साइट सेटिंग्स' और फिर 'नोटिफिकेशन' विकल्प पर जाएं।
- वहां दिखने वाली उन अनजान और फालतू वेबसाइट्स को ब्लॉक या रिमूव कर दें, जिन्हें आपने गलती से अनुमति दे दी थी।
3 of 5
ब्राउजर की पॉप-अप
- फोटो : अमर उजाला
ब्राउजर की पॉप-अप और रीडायरेक्ट सेटिंग्स बदलें
- क्रोम ब्राउजर की सेटिंग्स में ही आपको 'पॉप-अप्स एंड रिडायरेक्ट्स' का विकल्प मिलेगा। इसे तुरंत 'ब्लॉक' कर दें।
- इसके अलावा 'Ads' वाले विकल्प में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन पर परेशान करने वाले विज्ञापन दिखाने की अनुमति बंद हो चुकी है।
4 of 5
फोन की सेटिंग्स से संदिग्ध एप्स की करें पहचान
- फोटो : Adobe Stock
फोन की सेटिंग्स से संदिग्ध एप्स की करें पहचान
- कई बार हमारे फोन में कुछ ऐसे थर्ड-पार्टी एप्स इंस्टॉल हो जाते हैं जो चुपचाप बैकग्राउंड में विज्ञापन दिखाते रहते हैं।
- अपने फोन की मुख्य सेटिंग्स में जाकर एप्स मैनेजर चेक करें और किसी भी ऐसे अजीब या अनचाहे एप को तुरंत डिलीट कर दें जिसे आपने डाउनलोड नहीं किया था।
5 of 5
फोन का रखरखाव
- फोटो : Adobe Stock
एंटीवाइरस स्कैन और फोन का नियमित रखरखाव
- अपने फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर किसी भरोसेमंद प्ले स्टोर एप से वायरस स्कैन जरूर करें।
- इसके अलावा ब्राउजर का कैशे डेटा साफ करते रहें, ताकि आपका फोन एकदम साफ रहे और भविष्य में कभी भी स्क्रीन पर फालतू विज्ञापन परेशान न करें।