घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले पानी की क्वालिटी पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते। नल से आने वाला पानी साफ दिखाई देता है, इसलिए उसे पीने के लिए सुरक्षित मान लिया जाता है। लेकिन पानी में मौजूद कुछ हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और रासायनिक तत्व ऐसे हो सकते हैं, जिनका पता केवल देखकर नहीं लगाया जा सकता।
{"_id":"6ad71ca0c62d5e3db501edeb","slug":"is-tap-water-safe-to-drink-know-how-to-check-water-quality-at-home-2026-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: क्या आपके घर के नल का पानी पीने लायक है या नहीं? खुद ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: क्या आपके घर के नल का पानी पीने लायक है या नहीं? खुद ऐसे करें चेक
Tue, 20 Oct 2026 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:18 PM IST
सार
Tap Water Safe To Drink Or Not: घर में आने वाला नल का पानी साफ दिखने के बावजूद पीने के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। पानी की गंध, रंग और स्वाद में बदलाव खतरे का संकेत हो सकता है, लेकिन उसकी असली क्वालिटी जानने के लिए पानी की जांच जरूरी है।
विज्ञापन
घर का पानी साफ है या नहीं, कैसे चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
घर का पानी साफ है या नहीं, कैसे चेक करें?
- फोटो : AI Generated
कैसे पता करें पानी पीने लायक है या नहीं?
पानी के रंग पर दें ध्यान
- पीने का पानी सामान्य तौर पर साफ दिखाई देता है
- ऐसे में अगर नल से आने वाला पानी पीला, भूरा या धुंधला नजर आए, तो इसकी वजह पाइपों में जंग, मिट्टी या अन्य अशुद्धियां हो सकती हैं
- इसलिए हमेशा साफ पानी ही पिएं
घर का पानी साफ है या नहीं, कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
गंध और स्वाद में बदलाव को न करें नजरअंदाज
- अगर पानी से बदबू आ रही है या उसके स्वाद में अचानक बदलाव हुआ है, तो सावधान हो जाएं
- ऐसी स्थिति में पानी की सप्लाई, स्टोरेज टैंक और पाइपलाइन की जांच कराना जरूरी हो जाता है
- पानी में पेट्रोल, केमिकल या सीवेज जैसी गंध महसूस होने पर इस पानी का इस्तेमाल पीने या खाना बनाने जैसी अन्य चीजों के लिए बिल्कुल न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
घर का पानी साफ है या नहीं, कैसे चेक करें?
- फोटो : AI Generated
पानी की क्वालिटी की जांच करवा सकते हैं?
- पानी की शुद्धता जानने के लिए आप सामान्य जांच किट का इस्तेमाल कर सकते हैं
- हालांकि, बैक्टीरिया और कई रासायनिक तत्वों की सही पहचान के लिए लैब में पानी जांच कराना बेहतर हो सकता है
- भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत पानी की क्वालिटी चेक करने के लिए लैब की व्यवस्था की गई है
- इसलिए आप अपने राज्य और जिले के अनुसार जांच केंद्र की जानकारी आधिकारिक पोर्टल ejalshakti.gov.in/WQMIS से लेकर वहां पानी चेक करवा सकते हैं
विज्ञापन
घर का पानी साफ है या नहीं, कैसे चेक करें?
- फोटो : AI Generated
- पानी की जांच में बैक्टीरिया के साथ आयरन, फ्लोराइड, नाइट्रेट और आर्सेनिक जैसे तत्वों की मौजूदगी भी देखी जा सकती है
- इनकी मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक होने पर स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा हो सकते हैं
- इसलिए अगर आप चाहें तो अपने घर का या मोहल्ले का पानी यहां चेक करवा सकते हैं