धीरे-धीरे अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन रहा है। हमें कब किस से मिलना है? उसको लेकर मीटिंग शेड्यूल करने से लेकर हमें क्या खाना और क्या पीना उसको भी एआई द्वारा निश्चित किया जा रहा है। आने वाले समय में यह ट्रेंड काफी बड़ा होने वाला है। वहीं क्या आपको पता है एआई अब फिटनेस कोच का भी काम करने लगा है। आज के इस व्यस्त जीवन में कई लोगों के लिए जिम में जाकर वर्कआउट करने में काफी समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में कई फिटनेस एप में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जोड़ा जा रहा है। ऐसे में ये एप्स आपकी क्षमता, लक्ष्यों और उपकरणों को ध्यान में रखकर कस्टमाइज्ड वर्कआउट प्लान बना रहे हैं। इन एआई बेस्ड एप्स की सबसे खास बात यह है कि यूजर का डाटा लेकर उसको बताते हैं कि कौन सा वर्क आउट उनके लिए उपयोगी है और कौन सा नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
AI: एआई बन रहा अब फिटनेस ट्रेनर, कब, कैसे और किस तरह करनी है एक्सरसाइज? सब बता रहा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन