{"_id":"6a1d3074cf93eaf033062130","slug":"atm-security-tips-is-it-safe-to-leave-atm-without-pressing-the-cancel-button-hidden-truth-explained-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Security Tips: एटीएम से पैसे निकालकर 'कैंसिल' बटन नहीं दबाने से क्या होता है? यहां समझें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Security Tips: एटीएम से पैसे निकालकर 'कैंसिल' बटन नहीं दबाने से क्या होता है? यहां समझें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:40 PM IST
सार
Is It Safe To Leave ATM Without Cancel: अक्सर ऐसा होता है कि जब लोग एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो उसके तुरंत बाद वो कैंसिल बटन दबाते हैं।मगर इसको लेकर कई लोगों के मन में सवाल होता है कि ट्राजेक्शन के बाद कैंसिल बटन दबाना चाहिए या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
एटीएम कैंसिल बटन के नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ATM Cancel Button Safety Rules: अक्सर जो लोग एटीएम से पैसे निकालते हैं उनके मन में ये सवाल रहता है कि एटिएम छोड़ने के बाद कैंसिल बटन दबाना चाहिए या नहीं। आमतौर पर सुरक्षित रहने के लिए लोग मशीन छोड़ने से पहले तुरंत कैंसिल बटन दबा देते हैं। असल में, कैंसिल बटन दबाना या न दबाना कई बातों और एटीएम की तकनीक पर निर्भर करता है।
एडवांस एटीएम मशीनें खास बातें
- फोटो : Adobe Stock
एडवांस एटीएम मशीनें खास बातें
- आज की ज्यादातर आधुनिक और एडवांस मशीनों में एक खास सुरक्षा फीचर होता है कि आप एक बार में सिर्फ एक ही ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
- यानी आप एक बार कार्ड और पिन डालकर सिर्फ एक ट्राजेक्शन ही कर सकते हैं।
- एटीएम से एक बार पैसे बाहर आने के बाद आपका मौजूदा सेशन अपने आप लॉग-आउट या बंद हो जाता है।
- अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके तुरंत बाद आता है, तो मशीन उससे नए सिरे से कार्ड और पिन डालने को कहेगी।
Trending Videos
कुछ एटीएम मशीनों में मल्टी-ट्रांजैक्शन का रहता है विकल्प
- फोटो : Adobe Stock
कुछ एटीएम मशीनों में मल्टी-ट्रांजैक्शन का रहता है विकल्प
- हालांकि, कुछ एटीएम मशीनें ऐसी भी होती हैं जो एक ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर दूसरे ट्राजेक्शन का विकल्प देती हैं।
- ये मशीनें स्क्रीन पर पूछ सकती हैं कि 'क्या आप कोई दूसरा लेनदेन करना चाहते हैं?'
- अगर ऐसी मशीनों पर आप बिना कैंसिल बटन दबाए चले गए, तो पीछे खड़ा व्यक्ति आपके खाते से छेड़छाड़ कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस स्थिति में भूलकर भी कैसिंल बटन दबाना न भूलें
- फोटो : Adobe Stock
इस स्थिति में भूलकर भी कैसिंल बटन दबाना न भूलें
- कैंसिल बटन दबाना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने पिन दर्ज करने के बाद कोई लेनदेन किया है या नहीं।
- अगर आपने एटीएम में कार्ड लगाया, पिन भी डाला लेकिन किसी वजह से पैसे नहीं निकाले, तो सेशन खुला रह सकता है।
- ऐसी स्थिति में एटीएम बूथ छोड़ने से पहले कीपैड पर लाल रंग का कैंसिल बटन या क्लियर बटन जरूर दबाएं।
विज्ञापन
ATM
- फोटो : Adobe Stock
आम जनता के लिए एटीएम सुरक्षा के कुछ सुझाव
- पैसे निकालने के बाद जब तक एटीएम की स्क्रीन पर जब तक होम स्क्रिन न आ जाए, तब तक वहां से न हटें।
- अगर सेशन खुला रह जाता है, तो कोई दूसरा व्यक्ति स्क्रीन पर आपका बचा हुआ बैंक बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट देख सकता है।
- पूरी मानसिक शांति और सुरक्षा के लिए हर छोटे-बड़े ट्रांजैक्शन के बाद हमेशा कैंसिल बटन दबाकर ही बाहर निकलें।