Laptop Buying Guide: आज के समय में लैपटॉप पढ़ाई, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग जैसे कई कामों के लिए उपयोग में आता है। इस कारण अक्सर नया लैपटॉप खरीदते समय कई लोगों का यह सवाल होता है कि RAM ज्यादा महत्वपूर्ण है या Processor। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग अधिक RAM देखकर लैपटॉप खरीद लेते हैं, जबकि कुछ लोग केवल Processor पर ध्यान देते हैं। हालांकि, लैपटॉप के बेहतर प्रदर्शन के लिए दोनों का संतुलन होना जरूरी है।
{"_id":"6a1d3237ec0dd36eb10ac42b","slug":"laptop-buying-guide-ram-vs-processor-which-matters-more-in-a-new-laptop-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laptop खरीदते समय RAM ज्यादा जरूरी है या Processor? जानें यहां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Laptop खरीदते समय RAM ज्यादा जरूरी है या Processor? जानें यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:03 PM IST
सार
Ram ya processor comparison: नया लैपटॉप खरीदते समय ज्यादातर लोग RAM और Processor को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। जानिए इनमें से किसका आपकी जरूरत और लैपटॉप की परफॉर्मेंस पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है।
विज्ञापन
लैपटॉप टिप्स
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
प्रोसेसर क्या होता है और लैपटॉप में इसका क्या काम है?
- प्रोसेसर को लैपटॉप का दिमाग कहा जाता है।
- यह सभी निर्देशों को प्रोसेस करने और परफॉर्मेंस को निर्धारित करने का काम करता है।
- अगर आप मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग या हाई-परफॉर्मेंस वाले सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं, तो लैपटॉप में एक अच्छे प्रोसेसर का होना जरूरी है।
- आधुनिक लैपटॉप में Intel Core i5, Intel Core i7, AMD Ryzen 5 और AMD Ryzen 7 जैसे अच्छे प्रोसेसर आ रहे हैं।
- अच्छे प्रोसेसर से एप्लिकेशन फास्ट खुलते हैं।
Trending Videos
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
RAM क्या होती है और लैपटॉप में कितनी RAM होनी चाहिए?
- RAM का काम अस्थायी डाटा को स्टोर करने का होता है।
- इससे आप एक साथ कई एप्स और टैब्स को आसानी से चला सकते हैं।
- RAM कम होने से सिस्टम बार-बार धीमा पड़ सकता है।
- लैपटॉप में सामान्य उपयोग जैसे वेब ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास और ऑफिस वर्क के लिए 8GB RAM पर्याप्त मानी जाती है।
- वहीं वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग और गेमिंग जैसे कामों के लिए 16GB या उससे अधिक RAM का लैपटॉप लेना बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
क्या केवल ज्यादा RAM या केवल अच्छा प्रोसेसर काफी है?
- केवल अधिक RAM या केवल शक्तिशाली प्रोसेसर वाला लैपटॉप लेना सही रणनीति नहीं है।
- अगर किसी लैपटॉप में 16GB RAM है लेकिन प्रोसेसर ठीक नहीं है, तो उसकी परफॉर्मेंस सीमित रहेगी।
- वहीं दूसरी तरफ बेहतरीन प्रोसेसर के साथ बहुत कम RAM भी सिस्टम को स्लो कर सकता है।
- इस कारण लैपटॉप खरीदते समय दोनों की क्षमता और उनके संतुलन को समझना जरूरी है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
लैपटॉप खरीदते समय RAM और प्रोसेसर के अलावा और क्या देखना चाहिए?
- लैपटॉप खरीदते समय आपको रैम और प्रोसेसर के अलावा कई अन्य चीजों के बारे में भी पता करना चाहिए।
- आपको हमेशा विश्वसनीय जगहों से लैपटॉप की खरीदारी करनी चाहिए।
- खरीदारी के समय वारंटी पीरियड और एक्सीडेंटल प्रोटेक्शन प्लान के बारे में भी जरूर पता करें।