फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलता है प्राइवेट रूम? जानिए क्या कहता है नियम

Wed, 10 Sep 2025 05:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 05:15 PM IST
सार

Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार के इन योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मदद मिलती  है। आज के दौर में किसी भी बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो चुका है।

विज्ञापन
ayushman bharat yojana can you get private room for treatment know the rules
क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलता है प्राइवेट रूम? - फोटो : Freepik

Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार के इन योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मदद मिलती  है। आज के दौर में किसी भी बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो चुका है। भारत सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद के लिए साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) की शुरुआत की थी। 

इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा मिलती है। सरकार का मकसद है कि जिन परिवारों के पास इलाज का खर्च उठाने की क्षमता नहीं है, वो भी अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पा सके। गरीब जनता भी बिना किसी चिंता के अस्पताल जा सके। इलाज के दौरान उन्हें पैसों की दिक्कत न हो और इलाज बीच में अधूरा न छूटे। 
 
ayushman bharat yojana can you get private room for treatment know the rules
क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलता है प्राइवेट रूम? - फोटो : Freepik

योजना के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड को दिखाकर लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देशभर के 13,000 से भी ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड मान्य है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है। इस कार्ड से कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों समेत करीब 1500 बीमारियों की इलाज की सुविधा दी जाती है। 
 
ayushman bharat yojana can you get private room for treatment know the rules
क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलता है प्राइवेट रूम? - फोटो : Freepik

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप सीएससी सेंटर जाएं और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें। इसके बाद आप अपने दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाएगा और आपकी पात्रता भी चेक की जाएगी। अब जब जांच सही पाई जाती है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आप योजना से मुफ्त इलाज का फायदा उठा सकते हैं।

AC Tips: भूलकर भी मत कर दीजिएगा ये गलतियां, नहीं तो फट सकता है आपका एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushman bharat yojana can you get private room for treatment know the rules
क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलता है प्राइवेट रूम? - फोटो : Freepik

लेकिन कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट रूम मिल सकता है? तो आपको जनाकारी के लिए बता दें कि योजना में सामान्य वार्ड और शेयरिंग वार्ड की सुविधा मिलती है। मरीजों को सामान्य श्रेणी के वार्ड में भर्ती कराया जाता है। प्राइवेट रूम की सुविधा इस योजना के तहत शामिल नहीं है। 

Fake Challan: आप न फंस जाएं नकली चालान के चक्कर में, एक क्लिक और गंवा बैठेंगे जिंदगी भर की कमाई

विज्ञापन
ayushman bharat yojana can you get private room for treatment know the rules
क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलता है प्राइवेट रूम? - फोटो : Freepik

अगर कोई व्यक्ति प्राइवेट रूम लेना चाहे, तो उसका अलग खर्च पड़ेगा और खुद उठाना होगा। इस योजना जना का मकसद है किज्यादा से ज्यादा लोगों को बुनियादी और जरूरी इलाज मिल सके। इसलिए सरकार ने इसे शेयरिंग वार्ड की कैटेगरी में रखा है ताकि लागत कम रहे और अधिक परिवारों को कवर किया जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed