Ayushman Card Eligibility: शहर हों या फिर ग्रामीण इलाके, आपको दोनों ही जगहों पर ऐसे लोग मिल जाएंगे जो गरीब वर्ग से आते हैं और उन्हें मदद की जरूरत होती है। सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाकर ऐसे लोगों की मदद करती है। राशन, आवास, रोजगार, शिक्षा, बीमा और पेंशन जैसी नाजाने कितनी योजनाओं का लाभ इन लोगों तक पहुंचाया जाता है। वहीं, आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में अगर आपने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, तो सबसे पहले आप ये चेक करें कि आप पात्र हैं या नहीं क्योंकि कई लोग पात्र तो हैं लेकिन उन्हें पता ही नहीं है। तो चलिए बिना देर किए पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63ca37b363267f5c3a2fcd3e","slug":"ayushman-card-eligibility-how-to-check-your-eligibility-for-ayushman-card-online-2023-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या आपने अब तक नहीं बनवाया आयुष्मान कार्ड? तो घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या आपने अब तक नहीं बनवाया आयुष्मान कार्ड? तो घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
Trending Videos
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Istock
मिलता है 5 लाख रुपये का लाभ
- दरअसल, इस योजना का नाम पहले आयुष्मान भारत योजना था, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
घर बैठे पात्रता चेक करने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी घर बैठे पात्रता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 10 अंकों का अपना मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
- अब स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भी यहां भर दें
- फिर गेट ओटीपी वाले बटन को दबा दें
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां भरें
- अब अपना प्रांत चुनें और जिले पर क्लिक कर दें
- फिर आपको अपना नाम, पिता का नाम जैसी मांगी गई अन्य जरूरी जानकारियां यहां भर देनी है
- अब आपको पता चला जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं।