सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या सिर्फ ऑफलाइन बनता है आयुष्मान कार्ड या ऑनलाइन भी है कोई ऑप्शन? यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Feb 2026 05:31 PM IST
सार

Ayushman Card Online Kaise Banega: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप इस आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card online kaise banega
आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Process In Hindi: मौजूदा समय में देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन योजनाओं के जरिए लाभार्थियों को अलग-अलग तरह के लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, किसी योजना के तहर घर बनाने के लिए मदद दी जाती है, तो किसी योजना के तहत मुफ्त राशन।



जबकि, कई योजनाओं में तो सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे डाले जाते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसके तहत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है और वो भी ऑनलाइन? नहीं, तो चलिए जानते हैं कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका आप आगे जान सकते हैं...

Trending Videos
Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card online kaise banega
आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Amar Ujala

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जो पीएफ के सदस्य नहीं हैं
  • जो ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते
  • जिनकी सरकारी नौकरी नहीं है
  • जो टैक्स के दायरे में नहीं आते
  • जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card online kaise banega
आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

  • पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाएं या एप पर भी जा सकते हैं
  • मोबाइल नंबर भरें और उस पर आए हुए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करें
  • फिर अपना राज्य, जिला खोजें और आधार नंबर आदि चुनें
  • अब अगर आपका नाम लिस्ट में है तो एक्शन बटन के जरिए अप्लाई पर क्लिक करें
  • फिर केवाईसी करें और सभी जानकारी भर सबमिट कर दें
  • इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card online kaise banega
आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?

  • ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं
  • यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र होने पर दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • फिर सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • अब थोड़ी देर में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card online kaise banega
आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है
  • आयुष्मान कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये होती है जो हर साल रिन्यू होती है
  • आप आयुष्मान कार्ड से पंजीकृत अस्पताल सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed