सब्सक्राइब करें

Kitchen Cleaning Tips: किचन के डिब्बों पर लगे चिकनाई के दाग? अपनाएं ये घरेलू उपाय

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 04 Feb 2026 04:32 PM IST
सार

Easy Hacks To Clean Kitchen Storage Containers: रसोई में रखे डिब्बे आप कितना भी साफ कर लें, लेकिन उसमें चिकनाई बार-बार जम जाती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में, जिनकी वजह से ये डिब्बे एकदम नए जैसे हो जाएंगे।

विज्ञापन
easy hacks to clean kitchen storage containers kitchen ke dibbe kaise saaf karen
रसोई के डिब्बों पर जमी चिकनाई हटाने के आसान नुस्खे - फोटो : अमर उजाला

Kitchen Ke Dibbe Kaise Saaf Karen:  रसोई में रखे डिब्बों को चाहे आप रोज साफ करें, लेकिन समय के साथ उन पर चिकनाई की एक परत जम ही जाती है। खाना बनाते समय उड़ने वाला तेल, भाप और मसालों की वजह से ये डिब्बे जल्दी गंदे दिखने लगते हैं। खासकर प्लास्टिक और स्टील के डिब्बों पर जमी चिकनाई हटाना काफी मुश्किल हो जाता है।



कई बार डिटर्जेंट और पानी से धोने के बाद भी दाग पूरी तरह साफ नहीं होते। ऐसे में लोग इसे साफ करने के लिए महंगे केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, या डिब्बे ही बदल देते हैं।

पर, आपको ये जानने की जरूरत है कि सिर्फ कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप इन डिब्बों को एकदम नए जैसा बना सकते हैं। ये उपाय न केवल सुरक्षित हैं बल्कि कम समय और कम खर्च में असरदार भी हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी रसोई हमेशा साफ-सुथरी और चमकदार दिखे, तो इन घरेलू तरीकों को जरूर आजमाएं।

Trending Videos
easy hacks to clean kitchen storage containers kitchen ke dibbe kaise saaf karen
रसोई के डिब्बों पर जमी चिकनाई हटाने के आसान नुस्खे - फोटो : Freeepik.com
 पहला नुस्खा
 
  • रसोई के डिब्बों पर जमी चिकनाई हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल बेहद असरदार माना जाता है। 
  • बेकिंग सोडा प्राकृतिक क्लीनर की तरह काम करता है और नींबू का एसिड तेल को ढीला कर देता है। 
  • दोनों को मिलाकर तैयार पेस्ट को चिकनाई वाले हिस्से पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें।
  • इसके बाद डिब्बे को फिर स्क्रबर से हल्के हाथों से साफ करें। 
  • इससे पुराने दाग भी आसानी से निकल जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy hacks to clean kitchen storage containers kitchen ke dibbe kaise saaf karen
रसोई के डिब्बों पर जमी चिकनाई हटाने के आसान नुस्खे - फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा
 
  • सिरका और गर्म पानी भी जमी हुई चिकनाई हटाने में मदद करता है।
  • एक टब या बड़े बर्तन में गर्म पानी लेकर उसमें थोड़ा सिरका मिलाएं और डिब्बों को कुछ देर के लिए भिगो दें। 
  • सिरका तेल को काटता है, जिससे चिकनाई आसानी से निकल जाती है और डिब्बे साफ दिखने लगते हैं।

 
easy hacks to clean kitchen storage containers kitchen ke dibbe kaise saaf karen
रसोई के डिब्बों पर जमी चिकनाई हटाने के आसान नुस्खे - फोटो : Adobe Stock
तीसरा नुस्खा
 
  • नमक और डिशवॉश लिक्विड का मिश्रण भी कारगर उपाय है। 
  • नमक खुरदरेपन की वजह से जमे दाग हटाने में मदद करता है, जबकि डिशवॉशर लिक्विड तेल को साफ करता है। 
  • इस मिश्रण से डिब्बों को रगड़ने पर पुराने और चिपचिपे दाग साफ हो जाते हैं।

 
विज्ञापन
easy hacks to clean kitchen storage containers kitchen ke dibbe kaise saaf karen
रसोई के डिब्बों पर जमी चिकनाई हटाने के आसान नुस्खे - फोटो : Adobe stock
चौथा नुस्खा
 
  • बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड को मिलाकर तैयार किया गया पेस्ट प्लास्टिक और स्टील के डिब्बों के लिए फायदेमंद होता है। 
  • ये मिश्रण बिना नुकसान पहुंचाए चिकनाई को पूरी तरह साफ कर देता है।

ये भी करें

इतना ही नहीं, डिब्बों को धोने से पहले अखबार या टिश्यू पेपर से पोंछ लेने से ऊपर की तेल की परत हट जाती है, जिससे बाद में सफाई करना आसान हो जाता है और डिब्बे नए जैसे दिखने लगते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed