सब्सक्राइब करें

Korean Lover Game: 3 बहनों ने दी गेम के लिए जान, कहीं आपका बच्चा भी गेमिंग की लत में तो नहीं? ऐसे लगाएं पता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Feb 2026 01:37 PM IST
सार

Korean Lover Game Risk: गाजियाबाद में तीन बहनों ने एक साथ सुसाइड कर लिया। मृत बच्चियों के पिता के मुताबिक, बच्चियां कोरियन से प्रभावित थी। ऐसे में आपको भी बतौर पैरेंट्स अपने बच्चों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Korean Game Death How Gaming Addiction Can Affect Children and How Parents Can Monitor
गाजियाबाद में कोरियन गेम की वजह से 3 बहनों ने किया सुसाइड। - फोटो : Amar Ujala

Online Game Alert: ये बात पहले से ही सुनने में आती है कि गेम बच्चों के लिए सही नहीं हैं। कई बार ऐसे मामले आते हैं जिनमें बच्चे ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में सुसाइड तक कर लेते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी से सामने आया है।

यहां तीन सगी बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। रात के लगभग 2 बजे तीनों बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं इस मामले ने हर किसी को झकझोर तक रख दिया है। ऐसे में हर माता-पिता के लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप कैसे अपने बच्चों का ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं बच्चों को कैसे आप ऑनलाइन गेमिंग से दूर कर सकते हैं और कैसे उनका ध्यान रख सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Korean Game Death How Gaming Addiction Can Affect Children and How Parents Can Monitor
गाजियाबाद में कोरियन गेम की वजह से 3 बहनों ने किया सुसाइड। - फोटो : Adobe Stock

बच्चों को कैसे रख सकते हैं ऑनलाइन गेमिंग से दूर?

बच्चों के साथ समय बिताएं

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे गेमिंग की लत में न पड़ें, तो आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए
  • ऑफिस से आकर बच्चों के साथ बैठें और उनसे बात करें
  • दिन भर की एक्टिविटी के बारे में पूछें
  • बच्चों को कोई कहानियां सुनाएं 
  • छुट्टी के दिन बच्चों के साथ बाहर घूमने जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Korean Game Death How Gaming Addiction Can Affect Children and How Parents Can Monitor
गाजियाबाद में कोरियन गेम की वजह से 3 बहनों ने किया सुसाइड। - फोटो : Adobe Stock

बच्चों को ही नहीं, खुद को भी बदलें

  • सिर्फ बच्चों को नहीं बल्कि आपको भी अपनी आदतों को बदलना जरूरी है
  • आपको खुद मोबाइल पर गेम खेलने या अधिक समय बिताने से बचना चाहिए
  • बच्चों के साथ आप बुक पढ़ सकते हैं
  • बच्चों के साथ पेंटिंग कर सकते हैं
  • बच्चों के साथ कहीं घूमने बाहर जा सकते हैं यानी ट्रिप प्लान कर सकते हैं
Korean Game Death How Gaming Addiction Can Affect Children and How Parents Can Monitor
गाजियाबाद में कोरियन गेम की वजह से 3 बहनों ने किया सुसाइड। - फोटो : Adobe Stock

छोटी उम्र में मोबाइल न दें

  • कभी भी छोटे बच्चों को मोबाइल न दें
  • अगर स्कूल होमवर्क आदि के लिए मोबाइल टैबलेट दे रहे हैं, तो अपने सामने काम करवाएं
  • अगर बच्चों को मोबाइल दिया है, तो अपने सामने बैठाएं और देखें कि बच्चे मोबाइल पर क्या कर रहे हैं
विज्ञापन
Korean Game Death How Gaming Addiction Can Affect Children and How Parents Can Monitor
गाजियाबाद में कोरियन गेम की वजह से 3 बहनों ने किया सुसाइड। - फोटो : Adobe Stock

डांट-मारपीट नहीं, प्यार और समझदारी से समझाएं

  • अगर बच्चा नहीं मार रहा है तो उसे डांटने या मारने की जगह प्यार से समझाएं
  • बच्चों को गेम के नुकसान के बारे में बताएं
  • अगर जरूरत पड़े तो आप काउंसलर से भी संपर्क कर सकते हैं

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed