सब्सक्राइब करें

Indian Railways: रात 10 बजे के बाद बदल जाते हैं ट्रेन के नियम, सफर से पहले जान लें वरना आ सकती हैं दिक्कतें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 12:58 PM IST
सार

अगर आप रात के समय भारतीय ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेना चाहिए। 

विज्ञापन
Indian Railways Night Travel Rules Know Important Guidelines For Passengers
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय ट्रेनों में हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं। अगर आप ट्रेन में रात के समय यात्रा कर रहे हैं तो कुछ खास नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अक्सर यात्रियों को इन नियमों की सही जानकारी नहीं होती, जिससे ट्रेन में असुविधा या विवाद की स्थिति कई बार बन जाती है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और आरामदाकय सफर का खास ध्यान रखता है। इस कारण अनुशासन बनाए रखने के लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कुछ विशेष नियम लागू करता है। ये नियम टिकट जांच करने से लेकर बर्थ के इस्तेमाल और ट्रेन के अंदर कैसा व्यवहार करना है उससे जुड़ा होता है। 

Trending Videos
Indian Railways Night Travel Rules Know Important Guidelines For Passengers
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच टीटीई आपका टिकट चेक नहीं कर सकता है। यात्रियों को नींद में दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसी को देखते हुए यह नियम बनाया गया है। हालांकि, यह नियम उन यात्रियों पर लागू नहीं होता, जो रात 10 बजे के बाद ट्रेन में चढ़ते हैं। ऐसे यात्रियों का टिकट टीटीई जांच कर सकता है। 

Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Night Travel Rules Know Important Guidelines For Passengers
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

रात के समय ट्रेन में अनुशासन बनाए रखने के लिए शोर शराबे पर रोक लगाई गई है। रात के समय यात्री तेज आवाज में बातचीत, मोबाइल पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल या किसी भी तरह की गतिविधि जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी हो नहीं कर सकते हैं।

Youtube Tips: यूट्यूब वीडियो के बीच में आने वाले एड्स से हैं परेशान? इन 2 सुरक्षित तरीकों से मिलेगा छुटकारा

Indian Railways Night Travel Rules Know Important Guidelines For Passengers
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे ने मिडिल बर्थ को लेकर भी एक खास नियम बना रखा है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मिडिल बर्थ का उपयोग किया जा सकता है और इस दौरान लोअर या अपर बर्थ पर यात्रा कर रहे यात्री इस पर अपनी आपत्ति को दर्ज नहीं करा सकते हैं। 

सरकार छात्रों को देने जा रही हाई कॉन्फिगरेशन फीचर्स वाले मुफ्त लैपटॉप, जानें किन्हें मिलेगा लाभ

विज्ञापन
Indian Railways Night Travel Rules Know Important Guidelines For Passengers
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

यात्रियों की बेहतर सुविधा और उनके सफर को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने ये नियम बना रखे हैं। अगर आप ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो आपको इन नियमों के बारे में जरूरी जान लेना चाहिए।

टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed