सब्सक्राइब करें

WhatsApp Update 2026: अब WhatsApp चलाने के लिए देने होंगे पैसे! मिलेंगे ये बड़े फीचर्स

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 04 Feb 2026 12:55 PM IST
सार

New WhatsApp Features: मेटा अक्सर अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ अपडेट लाता रहता है। ऐसे में अब WhatsApp को लेकर नयी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।

विज्ञापन
benefits of WhatsApp Subscription Features know all the details whatsapp subscription plan premium price india
व्हाट्सएप प्रीमियम के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे ? - फोटो : अमर उजाला

 WhatsApp Subscription Benefits In India: आज के डिजिटल युग में व्हाट्सएप हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। चाहे दोस्तों और परिवार से चैटिंग करना हो, ऑफिस में मीटिंग नोट्स शेयर करना हो, या फिर छोटे-बड़े बिजनेस को मैनेज करना हो, व्हाट्सएप आज लगभग हर काम के लिए जरूरी प्लेटफॉर्म बन चुका है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग हर स्मार्टफोन यूजर के पास व्हाट्सएप इंस्टॉल है और ये बिना किसी रुकावट के मैसेजिंग और कॉलिंग की सुविधा देता है। 



इसी के चलते मेटा अक्सर अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट और फीचर्स लाता रहता है। ऐसे में अब व्हाट्सएप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Meta ने कंफर्म किया है कि वो जल्द ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च करने वाला है। इसका मतलब है कि भविष्य में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इस सब्सक्रिप्शन मॉडल के क्या फायदे हैं और ये लेना कितना सही है, आज हम इसी बारे में बात करेंगे।

Trending Videos
benefits of WhatsApp Subscription Features know all the details whatsapp subscription plan premium price india
व्हाट्सएप प्रीमियम के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे ? - फोटो : Adobe Stock
 व्हाट्सएप प्रीमियम में मिलने वाले फीचर्स कौन से हैं ?

Meta की योजना के अनुसार, WhatsApp प्रीमियम में यूजर्स को कई स्पेशल फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं:
 
  • प्रीमियम यूजर्स को खास स्टिकर पैक और कस्टम इमोजी मिलेंगे, जिससे चैटिंग और भी मजेदार बन जाएगी।
  • वर्तमान में व्हाट्सएप पर एक ही नंबर पर ज्यादा डिवाइस का उपयोग सीमित है। प्रीमियम में यूजर एक ही नंबर से कई डिवाइस पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • बड़े डॉक्यूमेंट्स, हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना आसान होगा।
  •  चैटिंग में विशेष कस्टमाइजेशन, प्रायोरिटी मैसेजिंग और नए टूल्स उपलब्ध होंगे।
  •  प्रीमियम यूजर्स को व्हाट्सएप पर विज्ञापन नहीं दिखेंगे, जिससे एक क्लीन और फोकस्ड एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को नए फीचर्स और अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे।

इन फीचर्स का उद्देश्य व्हाट्सएप को सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं बल्कि एक पूर्ण डिजिटल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म बनाना है, जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों उपयोग के लिए परफेक्ट हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of WhatsApp Subscription Features know all the details whatsapp subscription plan premium price india
व्हाट्सएप प्रीमियम के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे ? - फोटो : Amar Ujala
सब्सक्रिप्शन लेना कितना फायदेमंद है? 

व्हाट्सएप प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का मुख्य लाभ उन यूजर्स को होगा जो ऐप को ज्यादा प्रोफेशनल या बिजनेस उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं। यदि आप नियमित रूप से बड़े फाइल्स शेयर करते हैं, मल्टी-डिवाइस पर लॉगिन चाहते हैं या एडवांस्ड फीचर्स की तलाश में हैं, तो यह सब्सक्रिप्शन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

 
benefits of WhatsApp Subscription Features know all the details whatsapp subscription plan premium price india
व्हाट्सएप प्रीमियम के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे ? - फोटो : Adobe stock
सब्सक्रिप्शन लेने का एक और फायदा यह है कि प्रीमियम यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त अनुभव मिलेगा। इसका मतलब है कि चैटिंग में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और ऐप का उपयोग तेज और आसान रहेगा। इसके अलावा नए फीचर्स और अपडेट्स प्रीमियम यूजर्स को सबसे पहले मिलेंगे, जो टेक-सैवी और बिजनेस यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि, साधारण उपयोगकर्ता जिनके लिए रोजाना चैटिंग और कॉलिंग ही मुख्य उद्देश्य है, उनके लिए मुफ्त वर्ज़न पर्याप्त रहेगा।।

 
विज्ञापन
benefits of WhatsApp Subscription Features know all the details whatsapp subscription plan premium price india
व्हाट्सएप प्रीमियम के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे ? - फोटो : Adobe stock
संक्षेप में समझें तो यदि आप व्हाट्सएप को केवल सामान्य चैटिंग और कॉलिंग के लिए उपयोग करते हैं तो मुफ्त वर्ज़न पर्याप्त है, लेकिन यदि आप इसे बिजनेस, प्रोफेशनल या एडवांस्ड फीचर्स के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फायदे का सौदा साबित हो सकता है। फिलहाल इसके सही फायदे तभी पता लगेंगे जब व्हाट्सएप इसके फीचर्स का खुलासा कर देगा।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed