फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banking Tips: बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने के ये हैं बेस्ट तीन तरीके, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

Wed, 26 Apr 2023 12:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 Apr 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
Banking Tips: how to link your mobile number with your bank account follow these steps
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

Banking Tips: लोग अपनी कमाई को रखने के लिए बैंक खाता खुलवाते हैं और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकालते और बचाते भी हैं। बैंक में खाता खुलवाने के बाद कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। जैसे- एटीएम कार्ड की सुविधा, चेकबुक आदि। इसके अलावा एक और सुविधा है जिसका आप लाभ ले सकते हैं और वो है अपने मोबाइल नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना। ये इसलिए भी जरूरी है ताकि आपको अपने खाते से जुड़ी हर जानकारी जैसे- बैंक खाते से पैसे निकलने पर मैसेज, पैसे प्राप्त होने पर मैसेज आदि प्राप्त हो सके। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को लिंक नहीं करवाया है, तो चलिए जानते हैं कि आप कौन-कौन से तरीकों के जरिए ऐसा कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Banking Tips: how to link your mobile number with your bank account follow these steps
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

इन तरीकों से बैंक खाते में अपडेट करवा सकते हैं मोबाइल नंबर:-

पहला तरीका

  • अगर आप बैंक जा सकते हैं, तो आपको अपनी ब्रांच में जाकर मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर संबंधित बैंककर्मी को जमा करवा देना है। इसके 24 घंटे के बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है।
Banking Tips: how to link your mobile number with your bank account follow these steps
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका - फोटो : istock
  • इसमें आपको सिर्फ फॉर्म भरकर जमा करवाना पड़ता है, जिसमें अपना नाम, बैंक खाता संख्या, पता समेत वो मोबाइल नंबर भरना है जिसे आप अपने खाते में अपडेट करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banking Tips: how to link your mobile number with your bank account follow these steps
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • अगर आप अपने बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए बैंक नहीं जाना चाहते हैं, तो आप ये काम एटीएम के जरिए भी कर सकते हैं। दरअसल, बैंक अपने ग्राहकों को ये सुविधा देता है कि वो एटीएम से ऐसा कर सकते हैं। यहां आपको एटीएम कार्ड को मशीन में लगाना है और इसके बाद नंबर अपडेशन वाले विकल्प को चुनकर आगे बताई गई चीजों को फॉलो करना है। इसके बाद आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन
Banking Tips: how to link your mobile number with your bank account follow these steps
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • अगर आप बैंक या एटीएम भी नहीं जाना चाहते हैं, तो कई बैंक आपको घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा भी देते हैं। इसके लिए आपको अपनी नेट बैंकिंग को लॉगिन करना होता है। यहां आप मोबाइल नंबर अपडेट के विकल्प को चुनकर ऐसा कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed