फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BH Series: किन लोगों को मिल सकता है BH सीरीज का नंबर प्लेट? यहां जानें आवेदन का तरीका

Wed, 05 Aug 2026 04:01 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 05 Aug 2026 04:01 PM IST
सार

Bharat Series Vehicle Registration: बहुत से लोग बीएच सीरीज नंबर को वीआईपी नंबर समझते हैं, या ये समझते हैं कि सिर्फ सरकार के बड़े अधिकारी ही इस नंबर प्लेट की गाड़ी से चल सकते हैं। मगर आपको बता दें कि प्राइवेट कंपनियों के कुछ कर्मचारी भी इस नंबर की गाड़ी खरीद सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
BH Series Number Plate Guide: Who Is Eligible and How to Apply for Bharat Series Registration Easily
बीएच सीरीज नंबर प्लेट पात्रता - फोटो : AI

BH Series Number Plate Eligibility: नया वाहन खरीदने के बाद जब लोग दूसरे राज्य में नौकरी या तबादले के कारण शिफ्ट होते हैं, तो उन्हें अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन बदलने और आरटीओ के चक्कर काटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस बड़ी समस्या से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने 2021 में 'BH सीरीज' (भारत सीरीज) की नंबर प्लेट की शुरुआत की।



इस खास नंबर प्लेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको देश के किसी भी राज्य में जाने पर दोबारा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि यह नंबर प्लेट किसे मिलती है और इसके लिए आवेदन करने का क्या तरीका है।

BH Series Number Plate Guide: Who Is Eligible and How to Apply for Bharat Series Registration Easily
BH Number Plate - फोटो : X

किन लोगों को मिल सकता है बीएच सीरीज का नंबर प्लेट

  • यह विशेष नंबर प्लेट हर सामान्य लोगों को नहीं मिलती है।
  • यह मुख्य रूप से केंद्र सरकार, राज्य सरकार, रक्षा कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और ऐसी प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के लिए है जिनके कार्यालय चार या उससे अधिक राज्यों में स्थित होते हैं।
BH Series Number Plate Guide: Who Is Eligible and How to Apply for Bharat Series Registration Easily
गाड़ी ट्रांसफर या रिलोकेशन के झंझट से हमेशा के लिए मुक्ति - फोटो : Freepik

गाड़ी ट्रांसफर या रिलोकेशन के झंझट से हमेशा के लिए मुक्ति

  • अगर आपके पास बीएच सीरीज का नंबर प्लेट है, तो नौकरी बदलने या दूसरे राज्य में ट्रांसफर होने पर आपको वाहन ट्रांसफर कराने की कोई जरूरत नहीं पड़ती।
  • साथ ही दूसरे राज्य में जाने पर रोड टैक्स BH Series के नियमों के अनुसार निर्धारित अवधि के लिए जमा किया जाता है।
  • यह नंबर पूरे भारत में बिना किसी परेशानी के मान्य होता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BH Series Number Plate Guide: Who Is Eligible and How to Apply for Bharat Series Registration Easily
ऑनलाइन पोर्टल 'वाहन' के जरिए आवेदन करने की प्रक्रिया - फोटो : Freepik

ऑनलाइन पोर्टल 'वाहन' के जरिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इस नंबर प्लेट के लिए आपको अलग से किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है। 
  • आप जब भी नई गाड़ी खरीदते हैं, तो आपका डीलर या आप खुद परिवहन मंत्रालय के आधिकारिक 'वाहन पोर्टल' पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BH Series Number Plate Guide: Who Is Eligible and How to Apply for Bharat Series Registration Easily
जरूरी दस्तावेज और रोड टैक्स भुगतान का आसान नियम - फोटो : Adobe Stock
जरूरी दस्तावेज और रोड टैक्स भुगतान का आसान नियम
  • बीएच सीरीज के लिए आवेदन करते समय कर्मचारी का आधिकारिक पहचान पत्र और कंपनी का फॉर्म-60 जमा करना अनिवार्य होता है।
  • इसमें रोड टैक्स की गणना गाड़ी की कुल कीमत के आधार पर दो या पांच साल के स्लॉट में होती है, जिसे आप डिजिटल माध्यम से आसानी से चुका सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed