AC Tips: मानसून का सीजन चल रहा है। इस दौरान अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या बारिश के समय एयर कंडीशनर चलाना सही है या इससे उसके आउटडोर यूनिट को नुकसान पहुंच सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग तेज बारिश होते ही एसी बंद कर देते हैं। वहीं कई लोग बिना किसी चिंता के इसका इस्तेमाल जारी रखते हैं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
{"_id":"6a7307a1ca4819174d095654","slug":"is-it-safe-to-run-your-ac-during-rain-can-the-outdoor-unit-get-damaged-2026-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: बारिश में AC चलाना सुरक्षित है या नहीं? क्या Outdoor Unit खराब हो सकता है?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: बारिश में AC चलाना सुरक्षित है या नहीं? क्या Outdoor Unit खराब हो सकता है?
Wed, 05 Aug 2026 03:41 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प प्रकाश सिंह
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:41 PM IST
सार
Is it safe to run an ac when its raining: बारिश शुरू होते ही कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इस मौसम में एसी चलाना सुरक्षित है। आइए जानते हैं कि बारिश का एसी के आउटडोर यूनिट पर क्या असर पड़ता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
AC Outdoor Unit
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Tips
- फोटो : Freepik
क्या बारिश में एसी का आउटडोर यूनिट खराब हो जाता है?
- स्प्लिट एसी का आउटडोर यूनिट इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह सामान्य बारिश, धूप और धूल जैसी बाहरी परिस्थितियों को सहन कर सके।
- इस कारण केवल बारिश का पानी पड़ने से आउटडोर यूनिट खराब हो जाना सामान्य स्थिति में संभव नहीं होता है।
- आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एयर कंडीशनर का आउटडोर यूनिट मौसम को ध्यान में रखकर बनाया जाता है।
- इसकी इलेक्ट्रिकल वायरिंग तथा महत्वपूर्ण हिस्सों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सुरक्षा मानकों का पालन भी किया जाता है।
AC Tips
- फोटो : Freepik
- इसी वजह से सामान्य बारिश के दौरान एसी चलाना सुरक्षित माना जाता है।
- वहीं समस्या तब पैदा हो सकती है जब आउटडोर यूनिट के पास पानी भर जाए या एसी का आउटडोर यूनिट लंबे समय तक जलभराव में डूबा रहे।
- ऐसी स्थिति में एसी के इलेक्ट्रिकल कनेक्शन पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
- कई बार लोग एसी के आउटडोर यूनिट को पूरी तरह ढकने के लिए प्लास्टिक या मोटे कवर का इस्तेमाल करते हैं।
- आपको इस तरह की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
- आउटडोर यूनिट को गर्म हवा बाहर निकालने के लिए पर्याप्त एयरफ्लो चाहिए होता है।
- अगर इसे पूरी तरह से ढक दिया जाए तो इससे कूलिंग क्षमता घट सकती है।
- इसके अलावा एसी में दिक्कतों के आने की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
- आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सामान्य बारिश के दौरान एसी चलाना पूरी तरह सुरक्षित है।
- केवल बारिश के कारण आउटडोर यूनिट खराब होने की संभावना काफी कम होती है।
- आपको अपने एसी की नियमित सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए।
- इसके अलावा समय समय पर फिल्टर की सफाई करनी भी काफी जरूरी है।