Motorcycle Maintenance Guide India: रोजाना दफ्तर या कॉलेज आते-जाते समय यदि आपकी बाइक रास्ते में बार-बार अपने आप बंद हो जाती है, तो यह किसी बड़े मानसिक तनाव से कम नहीं होता है। ट्रैफिक सिग्नल पर या सुनसान रास्ते पर अचानक इंजन का रुक जाना न सिर्फ आपको परेशान करता है, बल्कि पीछे आ रहे वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा देता है।
{"_id":"6a734f07dcd7224241023653","slug":"bike-maintenance-guide-common-reasons-why-your-bike-keeps-stalling-and-simple-diy-fixes-2026-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: क्या आपकी बाइक बार-बार बंद हो रही है? जानें कैसे खुद से ठीक कर सकते हैं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips: क्या आपकी बाइक बार-बार बंद हो रही है? जानें कैसे खुद से ठीक कर सकते हैं
Wed, 05 Aug 2026 08:26 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:26 PM IST
सार
Bike Keeps Stalling Solution: बरसात के दिनों में कई बार ये देखने को मिलता है कि लोगों का बाइक बार-बार बिना कारण के बंद होने लगता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि इसके पीछे क्या - क्या कारण हो सकता है और ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
बाइक बार-बार बंद होना
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक फिल्टर
- फोटो : Adobe Stock
एयर फिल्टर की गंदगी और चोक होने की समस्या
- बाइक के इंजन को चलने के लिए सही मात्रा में हवा की जरूरत होती है।
- अगर लंबे समय से एयर फिल्टर साफ नहीं किया गया है, तो उस पर धूल-मिट्टी जम जाती है और हवा का रास्ता बंद हो जाता है।
- इससे इंजन को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती और बाइक बार-बार बंद होने लगती है।
- ऐसे में आप मेकेनिक से दिखाकर एयर फिल्टर को साफ करवा सकते हैं, या बदलवा सकते हैं।
स्पार्क प्लग में कार्बन जमना या खराबी
- फोटो : AI Generated
स्पार्क प्लग में कार्बन जमना या खराबी
- स्पार्क प्लग वही हिस्सा है जो इंजन के अंदर पेट्रोल को जलाने के लिए चिंगारी पैदा करता है।
- अगर प्लग पर काला कार्बन जम गया है या उसका गैप बिगड़ गया है, तो करंट सही से नहीं बनेगा।
- आप स्पार्क प्लग को खोलकर रेगमार से साफ कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर नया प्लग बदल सकते हैं, जो बहुत सस्ता आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बोरेटर या फ्यूल इंजेक्टर का गंदा होना
- फोटो : Adobestock
कार्बोरेटर या फ्यूल इंजेक्टर का गंदा होना
- पुरानी बाइकों में कार्बोरेटर और नई आधुनिक बाइकों में फ्यूल इंजेक्टर होता है, जो इंजन तक पेट्रोल पहुंचाता है।
- अगर इसमें कचरा या पानी चला जाए, तो पेट्रोल का फ्लो रुक जाता है और गाड़ी रुक जाती है।
- अगर आपकी गाड़ी बार-बार रुक रही है तो इसके पीछे कार्बोरेटर में फंसी गंदगी भी हो सकती है।
विज्ञापन
फ्यूल टैंक का एयर होल बंद होना या खराब पेट्रोल
- फोटो : Adobestock
फ्यूल टैंक का एयर होल बंद होना या खराब पेट्रोल
- कई बार पेट्रोल टंकी के ढक्कन में एक छोटा सा छेद होता है, जिससे टैंक के अंदर हवा जाती है।
- अगर यह छेद कचरे से बंद हो जाए, तो वैक्यूम बनने के कारण पेट्रोल इंजन तक पहुंचना बंद हो जाता है और बाइक थोड़ी दूर चलकर बंद हो जाती है।
- ढक्कन के इस एयर होल को सुई या तार से साफ करके इस दिक्कत को चुटकियों में ठीक किया जा सकता है।