Train Luggage Allowance Rules India: भारतीय रेलवे से सफर करते समय यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल जरूर आता है कि वे अपने साथ ट्रेन में अधिक से अधिक कितना सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं। अक्सर लोग बिना नियमों की जानकारी के बहुत सारा भारी सामान अपने साथ लेकर यात्रा करते हैं, जिससे न केवल खुद उन्हें बल्कि सह-यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
{"_id":"6a733e6285e527d04206e81c","slug":"train-luggage-allowance-guide-how-much-luggage-can-you-carry-free-in-indian-railways-depending-on-class-2026-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Luggage: ट्रेन में एक यात्री अधिकतम कितना सामान लेकर जा सकता है? जानें अलग-अलग क्लास के नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Luggage: ट्रेन में एक यात्री अधिकतम कितना सामान लेकर जा सकता है? जानें अलग-अलग क्लास के नियम
Wed, 05 Aug 2026 07:15 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:15 PM IST
सार
Indian Railways Luggage Limit: अक्सर ये देखने को मिलता है कि ट्रेन में चलने वाले यात्री काफी ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते हैं। मगर आपको बता दें कि ट्रेन में आप कितना सामान लेकर जा सकते हैं, इसको लेकर भी कुछ नियम हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार सामान ले जाने की तय सीमा
- फोटो : AI Generated
अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार सामान ले जाने की तय सीमा
- भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, सफर करने वाली अलग-अलग क्लास के आधार पर मुफ्त सामान ले जाने की वजन सीमा तय की गई है।
- एसी फर्स्ट क्लास में एक यात्री अधिकतम 70 किलोग्राम, एसी टू-टियर में 50 किलोग्राम, एसी थ्री-टियर और चेयर कार में 40 किलोग्राम तक का सामान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से साथ ले जा सकता है।
स्लीपर और जनरल क्लास के यात्रियों के लिए सामान का वजन
- फोटो : AdobeStock
स्लीपर और जनरल क्लास के यात्रियों के लिए सामान का वजन
- अगर आप स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं, तो आप अपने साथ अधिकतम 40 किलोग्राम तक का सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं।
- वहीं, सामान्य डिब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह वजन सीमा अधिकतम 35 किलोग्राम निर्धारित की गई है, ताकि बोगी में ज्यादा भीड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान का आकार और लगेज वैन में बुकिंग का नियम
- फोटो : AdobeStock
सामान का आकार और लगेज वैन में बुकिंग का नियम
- आप अपने साथ जो भी सूटकेस या बैग ले जा रहे हैं, उसका आकार एक तय सीमा से ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए ताकि वह सीट के नीचे आसानी से आ सके।
- अगर आपके पास तय सीमा से अधिक भारी या बड़ा सामान है, तो आपको ट्रेन के रवाना होने से पहले स्टेशन के लगेज ऑफिस में जाकर उसका पार्सल बुक कराना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
नियम तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क
- फोटो : Adobe Stock
नियम तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क
- अगर कोई यात्री तय मुफ्त सीमा से ज्यादा वजन का सामान बिना बुक कराए अपने साथ डिब्बे में लेकर यात्रा करता पकड़ा जाता है, तो रेलवे उससे दंडात्मक शुल्क वसूलाता है।
- इसलिए हमेशा तय सीमा के अंदर ही सामान ले जाएं या अतिरिक्त सामान को लगेज काउंटर पर वैध तरीके से बुक कराएं ताकि सफर सुरक्षित रहे।