Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Bank Nominee Update Guide: How to Check and Add a Nominee in Your Bank Account Online from Mobile
{"_id":"6a743f12a0260d213a001eff","slug":"bank-nominee-update-guide-how-to-check-and-add-a-nominee-in-your-bank-account-online-from-mobile-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nominee Update: आपके बैंक खाते में नॉमिनी दर्ज है या नहीं? घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें चेक और अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Nominee Update: आपके बैंक खाते में नॉमिनी दर्ज है या नहीं? घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें चेक और अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:30 PM IST
सार
Bank Account Nominee Update Guide: बहुत से लोग अपने बैंक अकाउंट में नॉमिनी का नाम नहीं जोड़े होते हैं, कई तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें याद भी नहीं होता है कि नॉमिनी का नाम जोड़े भी हैं या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि बैंक अकाउंट में नॉमिनी के जोड़े होने का क्या महत्व है और आप इसे कैसे जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाता नॉमिनी नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Check Nominee Status Online Mobile: बैंक खाते में नॉमिनी का नाम होना आज के समय में हर खाताधारक के लिए सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण कामों से एक है। किसी भी अनहोनी या दुर्घटना की स्थिति में बैंक खाते में जमा जमापूंजी या पैसों के सही हकदार तक पहुंचने के लिए नॉमिनी का नाम दर्ज होना कानूनन अनिवार्य होता है।
हालांकि, आज भी बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता है कि उनके बैंक अकाउंट में नॉमिनी जुड़ा है या नहीं, जिसके कारण परिजनों को बाद में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि अब आप बिना बैंक गए घर बैठे अपने मोबाइल से यह पूरी जानकारी आसानी से चेक और अपडेट कर सकते हैं।
2 of 5
मोबाइल बैंकिंग एप या नेट बैंकिंग के जरिए स्टेटस चेक करना
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल बैंकिंग एप या नेट बैंकिंग के जरिए स्टेटस चेक करना
अपने बैंक खाते में नॉमिनी का नाम देखने के लिए सबसे पहले अपने बैंक के आधिकारिक मोबाइल एप या इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉगिन करें।
इसके बाद 'प्रोफाइल' या 'अकाउंट सेटिंग' विकल्प में जाकर 'नॉमिनी डिटेल्स' के सेक्शन को आसानी से चेक कर सकते हैं।
3 of 5
ऑनलाइन फॉर्म भरकर घर बैठे नॉमिनी का नाम जोड़ना
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन फॉर्म भरकर घर बैठे नॉमिनी का नाम जोड़ना
अगर आपके खाते में कोई नॉमिनी दर्ज नहीं है, तो आप बैंक की वेबसाइट या एप पर दिए गए 'ऐड नॉमिनी' के विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद नए नॉमिनी का पूरा नाम, खाताधारक से उसका रिश्ता, जन्मतिथि और पूरा पता सही-सही भरकर ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जरूरी दस्तावेज और डिजिटल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
जरूरी दस्तावेज और डिजिटल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
नॉमिनी का नाम अपडेट करते समय आपको नॉमिनी का आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र अपलोड करना पड़ सकता है।
कई बैंक इस प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के जरिए डिजिटल वेरीफाई करते हैं, जिससे काम मिनटों में पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
बैंक शाखा जाकर ऑफलाइन फॉर्म जमा करने का विकल्प
- फोटो : Adobe Stock
बैंक शाखा जाकर ऑफलाइन फॉर्म जमा करने का विकल्प
अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप अपने संबंधित बैंक की शाखा में जा सकते हैं।
वहां से 'नॉमिनेशन फॉर्म' लेकर उसमें जरूरी जानकारी भरकर और हस्ताक्षर करके जमा करने के कुछ ही दिनों में बैंक खाते में नॉमिनी का नाम सफलतापूलक अपडेट हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।