IRCTC Singapore Malaysia Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने का सपना देख रहे हैं, जहां यात्रा करने पर टिकट, होटल, भोजन और स्थानीय यात्रा की चिंता न करनी पड़े, तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। आईआरसीटीसी हाल ही में एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसका नाम "Magical Malaysia with Singapore Sensation" है। इस पैकेज में यात्रियों को 6 रात और 7 दिनों में सिंगापुर और मलेशिया की खूबसूरत जगहों की यात्रा कराई जाएगी।
{"_id":"6a743adcbbfbd6dc9f092a63","slug":"irctc-malaysia-singapore-tour-package-2026-explore-singapore-and-malaysia-in-6-nights-7-days-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Tour Packages: सिंगापुर और मलेशिया घूमने का शानदार मौका! IRCTC लेकर आया 6 दिन का स्पेशल टूर पैकेज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Tour Packages: सिंगापुर और मलेशिया घूमने का शानदार मौका! IRCTC लेकर आया 6 दिन का स्पेशल टूर पैकेज
Thu, 06 Aug 2026 01:26 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प प्रकाश सिंह
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:26 PM IST
सार
IRCTC Malaysia Singapore Tour Package Price: अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए आप 6 रात और 7 दिनों में सिंगापुर और मलेशिया की यादगार यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
IRCTC Tour Package
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024
- फोटो : AdobeStock
कब और कहां से होगी टूर पैकेज की शुरुआत?
- आईआरसीटीसी का यह पैकेज हैदराबाद से शुरू होगा और इसमें फ्लाइट, होटल, भोजन, स्थानीय परिवहन और गाइड जैसी कई सुविधाओं को शामिल किया गया है।
- ऐसे में यह टूर पैकेज आपके लिए काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है।
- इस टूर पैकेज की शुरुआत 14 अगस्त 2026 से होगी। इसमें यात्रा की अवधि 6 रात और 7 दिन रहेगी।
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024
- फोटो : AdobeStock
टूर पैकेज में क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- इस टूर पैकेज के अंतर्गत पर्यटक कुआलालंपुर और सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।
- IRCTC द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस पैकेज में यात्रियों के लिए हवाई यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था, भोजन, बस और अनुभवी टूर गाइड की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024
- फोटो : AdobeStock
सिंगापुर और मलेशिया क्यों है खास?
- सिंगापुर अपनी आधुनिक स्काईलाइन, मरीना बे और साफ-सुथरे शहरी माहौल के लिए विश्वभर में जाना जाता है।
- इसके अलावा मलेशिया का कुआलालंपुर अपनी प्रतिष्ठित पेट्रोनास ट्विन टावर्स, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है।
- ऐसे में आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको दोनों जगहों की सैर बेहद कम समय में सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी।
विज्ञापन
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024
- फोटो : AdobeStock
कितना होगा टूर पैकेज का किराया?
- अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं, तो अकेले सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,91,000 रुपये है।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 1,49,000 रुपये किराये के रूप में देनें होंगे।
- वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,48,500 रुपये है।
- टूर पैकेज को बुक करने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।