फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI FD: भारतीय स्टेट बैंक में करवाएंगे FD तो जानें कितना मिलेगा ब्याज? वरिष्ठ नागरिकों के लिए है खास फायदा

Thu, 06 Aug 2026 02:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Aug 2026 02:23 PM IST
सार

SBI FD Interest Rate Kitna Hai: अगर आप भी वरिष्ठ नागरिक हैं तो आप भारतीय स्टेट बैंक में फिक्स डिपॉजिट करवाकर अच्छा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI Fixed Deposit FD Interest Rate For Senior Citizen ko SBI Mein FD Par kitna byaaj milta hai
SBI में वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है? - फोटो : Amar Ujala AI

SBI FD Interest Rate For Senior Citizen: अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही लोग अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं, जो कि जरूरी भी होता है।

कोई बैंक में पैसे रखता है, कोई किसी तरह की पॉलिसी लेता है, तो कोई अन्य तरह से पैसे बचाता है आदि। इसी तरह अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो आप भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में फिक्स डिपॉजिट एफडी की ब्याज दर को देख सकते हैं, क्योंकि इसमें वरिष्ठ नागरिकों अतिरिक्त ब्याज दर दी जा रही है। चलिए जानते हैं इस बारे में...

SBI Fixed Deposit FD Interest Rate For Senior Citizen ko SBI Mein FD Par kitna byaaj milta hai
एसबीआई - फोटो : ANI

क्या है SBI का एफडी पर ब्याज ऑफर?

दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज का लाभ लेने का ऑफर दे रहा है
इसका लाभ सिर्फ वरिष्ठ नागरिक ले पाएंगे यानी जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है
ऐसे लोगों को बैंक एफडी खातों पर अतिरिक्त ब्याज दे रहा है

SBI Fixed Deposit FD Interest Rate For Senior Citizen ko SBI Mein FD Par kitna byaaj milta hai
SBI में वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है? - फोटो : Adobe Stock

12 महीने की एफडी करवाने पर कितना ब्याज मिलेगा? 

  • आपको ये एफडी 12 महीने की करवानी है
  • इस एफडी पर ब्याज का लाभ सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा
  • इसमें उम्र के हिसाब से ब्याज प्रतिशत दिया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Fixed Deposit FD Interest Rate For Senior Citizen ko SBI Mein FD Par kitna byaaj milta hai
SBI में वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे- अगर आपकी एफडी 12 महीने यानी 1 साल की है और आपकी उम्र 59 साल है, तो आपको एफडी पर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी
  • जबकि, जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे अधिक है, उन्हें 12 महीने की एफडी पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा
  • यही नहीं, जिन लोगों की उम्र 80 वर्ष या इससे अधिक है, उन्हें 12 महीने की एफडी पर 6.85 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है

नोट:- ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए ही मान्य होंगी।

विज्ञापन
SBI Fixed Deposit FD Interest Rate For Senior Citizen ko SBI Mein FD Par kitna byaaj milta hai
SBI में वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है? - फोटो : Amar Ujala AI

वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज अतिरिक्त मिल रहा है?

  • भारतीय स्टेट बैंक में एफडी करवाने पर वरिष्ठ नागरिकों को बाकी लोगों की तुलना में अधिक ब्याज मिल रहा है
  • इसमें वरिष्ठ नागरिकों को एफडी खातों पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है देता है
  • जबकि, अति वरिष्ठ नागरिक (80 साल या इससे अधिक उम्र के लोग) को वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में 0.10 प्रतिशत अधिक ब्याज मिल रहा है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed