अगर आप कम बजट में विदेश घूमने जाना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आप स्मार्ट प्लानिंग, सही जगह का चुनाव और पैसे बचाने की रणनीति को अपनाकर बिना ज्यादा पैसे खर्च किए विदेश घूम सकते हैं। आज के समय कई लोग बजट फ्रेंडली ढंग से कई देश घूमकर आते हैं। यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसमें लोग कम खर्च में नई संस्कृतियों, शानदार प्राकृतिक नजारों का अनुभव पाते हैं।
Travel: कम बजट में घूम सकते हैं ये 4 खूबसूरत देश, नहीं बिगड़ेगा बैंक बैलेंस
Budget Travel Tips: हम आपको 4 ऐसे खूबसूरत देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। इन देशों में घूमने के लिए आपको भारत से सस्ते फ्लाइट विकल्प और वहां पर किफायती होटल भी मिलेंगे।
नेपाल
नेपाल भारत का पड़ोसी देश है। इस कारण यह घूमने के लिए सस्ते और आसान विकल्पों में से एक है। नेपाल में आप फ्लाइट और बस दोनों के माध्यम से जा सकते हैं। यहां आपको खूबसूरत पहाड़, सुंदर प्राकृतिक नजारे, मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां पर भोजन और होटल भी किफायती हैं।
Winter Tips: रूम हीटर के बिना भी कमरे को इन हैक्स से कर सकते हैं गर्म, तरीके हैं बेहद आसान
भूटान
यह देश अपनी शांती, साफ सफाई और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां आप बजट फ्रेंडली ढंग से घूमकर आ सकते हैं। यहां पर आपको किफायती गेस्ट हाउस और लोकल फूड मिलेंगे। इसके अलावा यहां आपको मठ, सुंदर पहाड़ और घाटियां देखने को मिलेंगी।
Immersion Rod: इमर्शन रॉड से करते हैं पानी को गर्म तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा
थाईलैंड
थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन है। हर साल बड़ी संख्या में भारत से लोग इस देश में घूमने के लिए जाते हैं। यहां घूमना बजट फ्रेंडली है। यहां के स्ट्रीट फूड्स और बीचेस इस देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
Indian Railways: क्या स्कूल और कॉलेज के छात्रों को ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलती है छूट? जानिए क्या है नियम
श्रीलंका
आप श्रीलंका में भारत से कुछ घंटों की फ्लाइट लेकर पहुंच सकते हैं। इस देश का लोकल ट्रांसपोर्ट काफी किफायती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के तो कहने ही क्या? यहां आपको किफायती दामों पर होटल मिल जाएंगे।
New Rules December: एलपीजी गैस कीमतों से लेकर आधार अपडेट के नियमों तक, 1 दिसंबर से लागू हुए ये बड़े बदलाव