सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

AC Tips: इन्वर्टर की बैटरी में AC का पानी, बचत या बड़ी लापरवाही? जानें यहां

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 02:25 PM IST
सार

AC Water In Inverter Battery: गर्मियों में कई लोग एसी से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल इन्वर्टर की बैटरी में करने की सोचते हैं? क्या ऐसा करना सही है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Can AC Water Be Used in Inverter Battery? Kya ac ka pani inverter battery mein dal sakte hain
क्या एसी के पानी को इन्वर्टर में डाल सकते हैं? - फोटो : AI Generated

Kya AC Water Ko Inverter Battery Me Use Kar Sakter Hain: गर्मियों में एसी का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। हालांकि, इस दौरान एक आम सवाल लोगों के मन में आता है कि क्या एसी से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल इन्वर्टर की बैटरी में किया जा सकता है। एसी से निकलने वाला पानी दिखने में साफ होता है। अक्सर कुछ लोग कहते हैं कि एसी से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल इन्वर्टर की बैटरी में किया जा सकता है। हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। एसी के पानी का इस्तेमाल इन्वर्टर की बैटरी में करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। एसी से निकलने वाला पानी भले ही साफ दिखे, लेकिन इसकी गुणवत्ता बैटरी के लिए सुरक्षित नहीं मानी जाती।

Trending Videos
Can AC Water Be Used in Inverter Battery? Kya ac ka pani inverter battery mein dal sakte hain
क्या एसी के पानी को इन्वर्टर में डाल सकते हैं? - फोटो : Freepik

एसी का पानी हवा में मौजूद नमी से बनता है। इस प्रक्रिया में पानी के साथ धूल, प्रदूषण के सूक्ष्म कण और कई तरह के बैक्टीरिया भी शामिल हो सकते हैं। यह पानी पूरी तरह शुद्ध नहीं होता और इसमें ऐसे तत्व हो सकते हैं जो बैटरी को खराब कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Can AC Water Be Used in Inverter Battery? Kya ac ka pani inverter battery mein dal sakte hain
क्या एसी के पानी को इन्वर्टर में डाल सकते हैं? - फोटो : Freepik

इन्वर्टर बैटरी के लिए डिस्टिल्ड वाटर की ही जरूरत होती है। यह पानी पूरी तरह से शुद्ध होता है और इसमें किसी भी प्रकार की अशुद्धियां नहीं होती हैं। यही कारण है कि यह बैटरी की लाइफ और प्रदर्शन को बनाए रखने में मदद करता है। दूसरी ओर अगर आप अशुद्ध पानी का इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। 

Can AC Water Be Used in Inverter Battery? Kya ac ka pani inverter battery mein dal sakte hain
क्या एसी के पानी को इन्वर्टर में डाल सकते हैं? - फोटो : Freepik

अगर आप एसी के पानी का इस्तेमाल बैटरी में करते हैं, तो इससे धीरे-धीरे बैटरी की क्षमता घट सकती है। इससे बैकअप समय कम हो सकता है और बैटरी जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण आपको एसी के पानी का इस्तेमाल इन्वर्टर की बैटरी में नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
Can AC Water Be Used in Inverter Battery? Kya ac ka pani inverter battery mein dal sakte hain
क्या एसी के पानी को इन्वर्टर में डाल सकते हैं? - फोटो : Freepik

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन्वर्टर बैटरी की लंबी उम्र और बेहतर प्रदर्शन के लिए हमेशा प्रमाणित डिस्टिल्ड वाटर का ही उपयोग करें। थोड़ी सी लापरवाही भविष्य में बड़े खर्च का कारण बन सकती है। इसलिए सस्ते विकल्प के चक्कर में जोखिम लेना समझदारी भरा काम नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed