Whatsapp Hack Check: आज के समय में प्राइवेसी हमारे जीवन की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है। देखा जाए तो व्हाट्सएप हम सभी के निजी जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। कई बार हम अपने व्हाट्सएप को ऑफिस या किसी दोस्त के कंप्यूटर पर लॉग-इन करते हैं और बाद में उसे लॉग-आउट करना भूल जाते हैं।
{"_id":"69e88a2ced65bb2f3a0be60b","slug":"whatsapp-safety-how-to-check-if-your-account-is-logged-in-on-another-computer-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp Hack Check: कैसे जानें कि आपका व्हाट्सएप किसी और के कंप्यूटर पर तो नहीं चल रहा?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WhatsApp Hack Check: कैसे जानें कि आपका व्हाट्सएप किसी और के कंप्यूटर पर तो नहीं चल रहा?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:13 PM IST
सार
Secure Whatsapp: आइए इस लेख में जानते हैं कि आप अपने व्हाट्सएप पर कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका व्हाट्सएप किसी और के सिस्टम में लॉगइन है या नहीं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
whatsapp feature
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
कैसे चेक करें अपना व्हाट्सएप स्टेटस?
- अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें और ऊपर दाएं कोने में बने तीन डॉट्स (मेनू) पर टैप करें।
- यहां आपको 'Linked Devices' का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही उन सभी कंप्यूटरों की लिस्ट आ जाएगी जहां आपका व्हाट्सएप खुला है।
- अगर लिस्ट में आपको कोई ऐसा ब्राउजर या कंप्यूटर दिखे जिसे आप नहीं पहचानते, तो समझ लीजिए कि आपका व्हाट्सएप कहीं और चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
तुरंत लॉग-आउट करने का तरीका
- जिस भी संदेहास्पद कंप्यूटर या ब्राउजर को आप हटाना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- वहां आपको 'Log Out' का बटन दिखेगा, उसे दबाते ही उस कंप्यूटर से आपका व्हाट्सएप तुरंत बंद हो जाएगा।
- आप चाहें तो एक-एक करके या सभी डिवाइसेस से एक साथ लॉग-आउट कर सकते हैं ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे।
WhatsApp
- फोटो : FREEPIK
सुरक्षा के लिए 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन'
- व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर 'Two-Step Verification' को जरूर इनेबल करें, इससे बिना पिन के कोई आपका अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएगा।
- अपने फोन के व्हाट्सएप पर फिंगरप्रिंट या फेस लॉक लगा कर रखें ताकि कोई आपके फोन से कोड स्कैन न कर सके।
- अगर आपको अचानक 'OTP' प्राप्त होता है जिसे आपने नहीं मांगा, तो समझें कि कोई आपके अकाउंट में घुसने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
सावधानी ही असली सुरक्षा है
- सार्वजनिक वाई-फाई पर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि वहां डेटा चोरी होने का खतरा ज्यादा रहता है।
- ऑफिस या कैफे के कंप्यूटर पर काम खत्म होते ही 'लॉग-आउट' करना अपनी आदत बना लें।
- हफ्ते में कम से कम एक बार अपने 'Linked Devices' सेक्शन को चेक करते रहें ताकि कोई चुपके से आपकी बातें न पढ़ रहा हो।

कमेंट
कमेंट X