सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Traffic Rule: ड्रिंक एंड ड्राइव केस में इंश्योरेंस क्लेम मिलता है या नहीं? जान लें गाड़ी चलाने जुड़ा ये नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 21 Apr 2026 05:29 PM IST
सार

Drink And Drive Policy: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या ड्रिंक एंड ड्राइव में इंश्योंरेश क्लेम रिजेक्ट होता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Drunk Driving & Insurance Why Your Claim Will Be Rejected After Drinking and Driving
ड्रिंक ऐंड ड्राइव में क्यों रिजेक्ट होता है इंश्योरेंस क्लेम? - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

Insurance Claim Rejection: सड़क सुरक्षा के नियमों में शराब पीकर गाड़ी चलाना सबसे गंभीर अपराधों में से एक माना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह आपका बहुत अधिक पैसा खर्च करा सकता है? अगर कोई व्यक्ति नशे की हालत में गाड़ी चलाता है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है, तो मोटर इंश्योरेंस कंपनी उसके क्लेम को पूरी तरह से खारिज कर देती है। 



नियम के अनुसार शराब पीकर ड्राइविंग करना पॉलिसी के नियमों का उल्लंघन है। ऐसी स्थिति में, गाड़ी की मरम्मत का भारी खर्च और किसी तीसरे पक्ष को हुए नुकसान का हर्जाना भी आपको अपनी जेब से ही भरना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

Trending Videos
Drunk Driving & Insurance Why Your Claim Will Be Rejected After Drinking and Driving
ड्रिंक ऐंड ड्राइव में क्यों रिजेक्ट होता है इंश्योरेंस क्लेम? - फोटो : Adobe Stock

बीमा कंपनियां क्लेम क्यों खारिज करती हैं?

  • इंश्योरेंस एग्रीमेंट में साफ लिखा होता है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाना गैर-कानूनी है, जिससे बीमा सुरक्षा खत्म हो जाती है।
  • शराब पीना और गाड़ी चलाना एक स्वैच्छिक जोखिम माना जाता है, जिसे कंपनियां 'दुर्घटना' की श्रेणी में नहीं रखतीं।
  • मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत यदि खून में अल्कोहल की मात्रा 30mg से ज्यादा है, तो बीमा दावा अमान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Drunk Driving & Insurance Why Your Claim Will Be Rejected After Drinking and Driving
क्या ड्रिंक ऐंड ड्राइव में रिजेक्ट होता है इंश्योरेंस क्लेम? - फोटो : Adobe Stock

आर्थिक नुकसान का गणित समझें

  • एक्सीडेंट में गाड़ी के डैमेज होने पर आपको सर्विस सेंटर का पूरा बिल खुद चुकाना होगा, जो लाखों में हो सकता है।
  • अगर आपकी गलती से किसी और की गाड़ी या संपत्ति को नुकसान हुआ है, तो उसका मुआवजा भी कंपनी नहीं देगी।
  • दुर्घटना में चोट लगने पर आपके इलाज का मेडिकल क्लेम भी इंश्योरेंस कंपनी रिजेक्ट कर सकती है क्योंकि आप नशे में थे।
Drunk Driving & Insurance Why Your Claim Will Be Rejected After Drinking and Driving
ड्रिंक ऐंड ड्राइव में क्यों रिजेक्ट होता है इंश्योरेंस क्लेम? - फोटो : अमर उजाला

कानूनी और पुलिसिया कार्यवाही

  • एक्सीडेंट के बाद पुलिस मेडिकल टेस्ट करवाती है, जिसकी रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होते ही आपका केस कमजोर हो जाता है।
  • आरटीओ शराब पीकर गाड़ी चलाने पर आपका लाइसेंस 3 महीने से लेकर हमेशा के लिए रद्द कर सकता है।
  • क्लेम रिजेक्ट होने के बाद आप कंज्यूमर कोर्ट भी नहीं जा सकते क्योंकि आपने खुद कानून का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
Drunk Driving & Insurance Why Your Claim Will Be Rejected After Drinking and Driving
ड्रिंक ऐंड ड्राइव में क्यों रिजेक्ट होता है इंश्योरेंस क्लेम? - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षित सफर के लिए जरूरी सलाह
  • अगर आपने शराब पी है, तो खुद गाड़ी चलाने के बजाय कैब बुक करें या किसी दोस्त को गाड़ी चलाने को कहें।
  • हमेशा ध्यान रखें कि 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के मामले में कोई भी इंश्योरेंस कंपनी कोई रियायत या ग्रेस पीरियड नहीं देती है।
  • अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी के 'Exclusions' कॉलम को जरूर पढ़ें, जहां शराब पीकर ड्राइविंग के परिणामों का स्पष्ट जिक्र होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed