सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PM Kisan Yojana: अगर कुछ भी है गलती तो तुरंत ठीक करें किसान, वरना अटक सकती है 23वीं किस्त

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 21 Apr 2026 11:33 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 23 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का अगर आपको लाभ चाहिए, तो आपके जो अधूरे काम हैं या आपने योजना से जुड़े जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं तो इन्हें तुरंत पूरा करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 23 Kist: Farmers should get this work done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना: 23वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan Yojana 23rd Installment: आप पेशे से अगर एक किसान हैं तो आपके लिए राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना से जुड़कर आप साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं।



इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसमें हर किस्त की तरह ही लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद हस्तांतरित की जाएगी। ऐसे में अगर योजना से जुड़ा कोई जरूरी काम आपका अधूरा है, तो आपको उस बतौर लाभार्थी पूरा कर लेना चाहिए। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें योजना से जुड़े किसानों को करवाने होते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Yojana 23 Kist: Farmers should get this work done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना: 23वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : AdobeStock

23वीं किस्त कब रिलीज होगी?

  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • नियमों के हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि जून के आखिर में या जुलाई के पहले सप्ताह में ये किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 23 Kist: Farmers should get this work done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना: 23वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

कौन से काम करवाने हैं जरूरी?

पहला काम

  • बतौर लाभार्थी आपको सबसे पहले ई-केवाईसी करवानी होती है
  • अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से आप ये काम करवा सकते हैं
  • अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ये काम करवाया जा सकता है
PM Kisan Yojana 23 Kist: Farmers should get this work done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना: 23वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • दूसरा काम है भू-सत्यापन का जिसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन होता है
  • ये काम भी योजना के तहत आने वाला जरूरी काम है
  • अगर आपने ये काम नहीं किया है, तो इसे भी तुरंत करवा लें
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 23 Kist: Farmers should get this work done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना: 23वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • योजना के तहत आधार लिंकिंग करवाना भी बेहद जरूरी है
  • अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • इसलिए अपने बैंक की शाखा में जाकर ये काम जरूर करवा लें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed