सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PAN Card Rules: क्या 2 पैन कार्ड रखने में हो सकती है सजा? यहां जानें कानूनी नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 21 Apr 2026 02:05 PM IST
सार

Kya 2 Pan Card Nahi Rakh Sakte: आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को दो पैन कार्ड रखने के मामले में सजा हुई थी, जिसे कोर्ट ने बरकरार रखा है। ऐसे में पैन कार्ड का नियम आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
PAN Card Rules: Can having two PAN cards lead to punishment check rules in hindi
2 पैन कार्ड को लेकर क्या नियम है? - फोटो : Amar Ujala AI

Double PAN Card Rules: आपके पास कई डॉक्यूमेंट होंगे जिनमें से आपके पास एक पैन कार्ड भी होगा? दरअसल, पैन कार्ड की जरूरत वित्तीय कामों में पड़ती है। साथ ही आपको पैन कार्ड से जुड़े नियमों के बारे में भी जानना चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो अलग-अलग पैन कार्ड रखने के मामले में सजा हुई थी।



वहीं, बीते दिन  एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने सोमवार को सजा कम करने की उनकी अपील खारिज कर दी। इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। तो चलिए जानते हैं क्या सच में 2 पैन कार्ड रखने पर सजा हो सकती है...

Trending Videos
PAN Card Rules: Can having two PAN cards lead to punishment check rules in hindi
2 पैन कार्ड को लेकर क्या नियम है? - फोटो : अमर उजाला

क्या 2 पैन कार्ड रख सकते हैं?

  • नहीं, भारत में कोई भी व्यक्ति एक से अधिक पैन कार्ड नहीं रख सकता
  • अगर किसी के पास 2 पैन कार्ड है तो ये गैरकानूनी होता है
  • हालांकि, अगर आपके पास गलती से 2 पैन कार्ड आ गए हैं तो एक पैन कार्ड आपको सरेंडर करना होता है और ये अनिवार्य होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PAN Card Rules: Can having two PAN cards lead to punishment check rules in hindi
2 पैन कार्ड को लेकर क्या नियम है? - फोटो : Adobe Stock

कौन सा नियम लागू होता है?

  • 2 पैन कार्ड रखने के लिए आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 272B लागू होता है
  • इस नियम के तहत एक से अधिक पैन कार्ड रखने पर जुर्माने और सजा का भी प्रावधान है
PAN Card Rules: Can having two PAN cards lead to punishment check rules in hindi
2 पैन कार्ड को लेकर क्या नियम है? - फोटो : AdobeStock

क्यों 2 पैन कार्ड नहीं रख सकता कोई?

  • दरअसल, एक पैन कार्ड ही मान्य होता है और इसके इस्तेमाल से पारदर्शिता और सही चीजें पता होती हैं
  • पर अगर कोई व्यक्ति एक से अधिक पैन कार्ड रखता है तो ये टैक्स चोरी या फर्जीवाड़े के तौर पर देखी जाती हैं
विज्ञापन
PAN Card Rules: Can having two PAN cards lead to punishment check rules in hindi
2 पैन कार्ड को लेकर क्या नियम है? - फोटो : Adobe Stock

कितने जुर्माने और सजा का प्रावधान?

  • अगर आपके पास एक से अधिक पैन कार्ड है तो आप पर एक से अधिक पैन कार्ड रखने के लिए 10000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
  • जबकि, इसमें सजा का भी प्रावधान है
  • जैसे- आजम खान और उनके बेटे को कोर्ट ने 7-7 साल की सजा सुनाई थी
  • हालांकि, सजा और जुर्माना कोट द्वारा ही तय होता है और ये अलग-अलग मामलों में अलग-अलग हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed