Indian Railways Guide: भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, प्लेटफॉर्म टिकट का मुख्य उद्देश्य यात्री को छोड़ने या लेने के लिए स्टेशन परिसर में प्रवेश देना होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आपात स्थिति में यह टिकट आपकी यात्रा का कानूनी आधार भी बन सकता है? अगर आपके पास रिजर्वेशन कराने का समय नहीं है और ट्रेन छूटने वाली है, तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं।
{"_id":"69e5cf2b9cbf0eec8b0befc3","slug":"train-travel-on-platform-ticket-know-the-special-rules-and-penalties-of-indian-railways-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: क्या प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया जा सकता है? जानें रेलवे का खास नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railway: क्या प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया जा सकता है? जानें रेलवे का खास नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:10 PM IST
सार
Platform Ticket Travel: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। आइए इस लेख में भारतीय रेलवे के इसी नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
भारतीय रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े नियम
- फोटो : Adobe Stock
प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा करने की प्रक्रिया
- ट्रेन में चढ़ते ही बिना देरी किए टीटीई को ढूंढें और उन्हें अपनी मजबूरी बताएं कि आप टिकट क्यों नहीं ले पाए।
- टीटीई आपसे आपके प्रस्थान स्टेशन से गंतव्य तक का किराया लेगा और आपको एक वैध रसीद बनाकर देगा।
- इस सुविधा के लिए आपको निर्धारित किराए के साथ 250 रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़ा नियम
- फोटो : Adobe Stock
सीट मिलने की क्या है गारंटी?
- प्लेटफॉर्म टिकट आपको ट्रेन में चढ़ने का हक तो देता है, लेकिन यह आपको आरक्षित सीट की गारंटी नहीं देता।
- अगर ट्रेन में कोई बर्थ या सीट खाली है, तो टीटीई किराया लेकर आपको वह सीट आवंटित कर सकता है।
- अगर सीट खाली नहीं है, तो आपको पूरी यात्रा जनरल कोच में या खड़े होकर ही पूरी करनी पड़ सकती है।
भारतीय रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़ा नियम
- फोटो : AdobeStock
यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
- प्लेटफॉर्म टिकट पर स्टेशन का नाम और समय दर्ज होता है, जिससे यह साबित होता है कि आपने यात्रा कहां से शुरू की।
- अगर आप खुद टीटीई के पास नहीं जाते और पकड़े जाते हैं, तो आपको बिना टिकट यात्री मानकर जेल भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े नियम
- फोटो : Amar Ujala
किन स्थितियों में काम आता है यह नियम?
- परिवार में मेडिकल इमरजेंसी या किसी जरूरी काम के कारण अचानक सफर करने की स्थिति में यह नियम मददगार है।
- जब टिकट काउंटर पर बहुत लंबी भीड़ हो और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो, तब आप यह जोखिम ले सकते हैं।
- जुर्माना और किराया भरने के लिए आजकल टीटीई के पास ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध होती है।

कमेंट
कमेंट X