Fake News Alert: सोशल मीडिया पर एक बार फिर यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि सरकार पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को वापस लाने या बदलने की योजना बना रही है। कई फर्जी वीडियो और संदेशों में यह कहा जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए नियमों के तहत पुराने नोटों को बदलने की अनुमति दे दी है।
{"_id":"69e75f81a4ab341aef0e4929","slug":"is-the-government-reintroducing-500-and-1000-notes-know-the-truth-in-hindi-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fact Check: क्या सच में 500 और 1000 रुपये के नोट फिर से बदले जा रहे हैं? सरकार ने दी जानकारी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fact Check: क्या सच में 500 और 1000 रुपये के नोट फिर से बदले जा रहे हैं? सरकार ने दी जानकारी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:04 PM IST
सार
Indian Currency News: इन दिनों 500 और 1000 के नोट चर्चा एक बार फिर बढ़ गई है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये फेक न्यूज फैलाया जा रहा है कि पुराने 1000 और 500 के नोटों को फिर से बदला जा रहा है। आइए इस इसकी खबर की सच्चाई के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
भारत के 500 और 1000 के पुराने नोट
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
भारत के 500 और 1000 के पुराने नोट
- फोटो : Adobe Stock
वायरल दावे की सच्चाई क्या है?
- सरकार या आरबीआई की ओर से 500 और 1000 के पुराने नोटों को वापस लाने या बदलने के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
- यूट्यूब और व्हाट्सएप पर चल रहे वीडियो पुराने क्लिप्स को एडिट करके फैलाए जा रहे हैं ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके।
- प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह झूठ और अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के 500 और 1000 के पुराने नोट
- फोटो : Adobe Stock + PIB
आरबीआई के मौजूदा नियम क्या कहते हैं?
- 2016 में हुई नोटबंदी के बाद, पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट अब लीगल टेंडर (वैध मुद्रा) नहीं हैं।
- पुराने नोटों को जमा करने या बदलने के लिए सरकार द्वारा दी गई समय सीमा काफी समय पहले ही समाप्त हो चुकी है।
- वर्तमान में सिर्फ आरबीआई द्वारा जारी नए ₹500 के नोट और अन्य छोटे नोट ही चलन में हैं, ₹1000 का कोई नया नोट नहीं आया है।
Old Indian Currency
- फोटो : Adobe Stock
फेक न्यूज की पहचान कैसे करें?
- किसी भी बड़े बदलाव की जानकारी हमेशा rbi.org.in या सरकारी पोर्टल पर ही साझा की जाती है।
- बिना किसी बड़े समाचार चैनल या सरकारी हैंडल की पुष्टि के व्हाट्सएप फॉरवर्ड्स पर कभी भरोसा न करें।
- ऐसे संदेशों के साथ अक्सर संदिग्ध लिंक होते हैं जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए बनाए जाते हैं, उन पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
अपनी कमाई को सुरक्षित रखें
- फोटो : AdobeStock
जनता के लिए जरूरी सलाह
- ऐसे भ्रामक संदेशों को बिना जांचे दूसरों को फॉरवर्ड न करें, क्योंकि अफवाह फैलाना कानूनन अपराध हो सकता है।
- हमेशा प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के 'फैक्ट चेक' हैंडल पर जाकर वायरल खबरों की असलियत जांचें ताकि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे।

कमेंट
कमेंट X