Indian Railways Diverted Train List In Hindi: जब भी हम किसी यात्रा पर जाते हैं तो अपना जरूरी सामान चेक करते हैं और उस हर एक चीज का ध्यान रखते हैं जिसके कारण हमारी यात्रा में कोई दिक्कत न आए। ठीक ऐसे ही अगर आप ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो पहले ये जरूर चेक करें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई है?
Indian Railways: बढ़ सकती है टेंशन! रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में किया बदलाव, यात्रा से पहले देखें लिस्ट
Diverted Train List: अगर आप भी कहीं ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हुई है। क्योंकि रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
क्यों हुआ है रूट में बदलाव?
- प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है
- इसकी वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है
- ये काम जब तक चलेगा तब तक इसी तरह से ट्रेनों को अलग रास्ते से चलाया जाएगा
किन-किन ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव?
ट्रेन नंबर 12324 बाड़मेर-हावड़ा ट्रेन
ये ट्रेन बुधवार और शनिवार को कानपुर सेंट्रल से निकलती है
पर अभी ये ट्रेन मिर्जापुर सो होकर गुजरेगी
ट्रेन नंबर 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल
29 अप्रैल को पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल से होकर अपना सफर तय करेगी
ट्रेन नंबर 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या
30 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी
ट्रेन नंबर 12488 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी
30 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय से होकर चलेगी
ट्रेन नंबर 11071 और 11072 लोक मान्य तिलक-बलिया
29 अप्रैल को जंघई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना तक चलेगी
ट्रेन नंबर 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी ट्रेन
30 अप्रैल को मिर्जापुर रूट से बदलकर सीधे कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी के लिए चलेगी

कमेंट
कमेंट X