Portable AC: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। जिनके घर में एसी है वे तो एसी का लुत्फ उठा रहे हैं, मगर किराए के घर में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत मकान मालिक की पाबंदियां होती हैं। अक्सर मकान मालिक दीवार में छेद करने या विंडो फ्रेम काटने की अनुमति नहीं देते, जिससे स्प्लिट या विंडो एसी लगवाना नामुमकिन हो जाता है।
{"_id":"69e7012aaae735a4d201e1ba","slug":"no-drilling-allowed-the-perfect-portable-ac-solutions-for-tenants-know-in-hindi-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: दीवार पर ड्रिल करने से रोकता है मकान मालिक? ले आएं ये खास एसी, बिना ड्रिलिंग के ठंडा रहेगा कमरा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: दीवार पर ड्रिल करने से रोकता है मकान मालिक? ले आएं ये खास एसी, बिना ड्रिलिंग के ठंडा रहेगा कमरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:16 AM IST
सार
Tenant Friendly AC: अक्सर किराए पर रहने वालों को मकान मालिक दिवारों पर ड्रिल करने से रोकते हैं, ऐसे में किराएदार घर में एसी नहीं लगा पाते हैं। मगर अब आप घर में बिना दिवारों पर छेद किए भी पोर्टेबल एसी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
किराएदारों के लिए बेस्ट है पोर्टेबल एसी
- फोटो : Freepik
Trending Videos
Portable AC
- फोटो : AdobeStock
पोर्टेबल एसी के मुख्य फायदे
- इस एसी को लगाने के लिए किसी मैकेनिक या दीवार तोड़ने की जरूरत नहीं होती, आप खुद इसे सेट कर सकते हैं।
- इसमें नीचे टायर लगे होते हैं, जिससे आप इसे दिन में लिविंग रूम और रात में बेडरूम में आसानी से ले जा सकते हैं।
- घर बदलते समय इसे पैक करना और साथ ले जाना एक सूटकेस ले जाने जितना आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टेबल एसी
- फोटो : Freepik
कैसे काम करता है यह बिना ड्रिलिंग के?
- इसके साथ एक लचीला पाइप और विंडो स्लाइडर किट आती है, जो बिना ड्रिल किए खिड़की से गर्म हवा बाहर निकाल देती है।
- यह दिखने में एयर कूलर जैसा होता है लेकिन इसके अंदर असली कंप्रेसर और कूलिंग कॉइल लगी होती है।
- इसकी सर्विसिंग और सफाई सामान्य स्प्लिट एसी के मुकाबले काफी सरल और कम खर्चीली होती है।
पोर्टेबल एसी
- फोटो : Freepik
खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अपने कमरे के आकार के हिसाब से 1 टन या 1.5 टन का पोर्टेबल एसी चुनें ताकि कूलिंग सही मिले।
- खरीदने से पहले चेक करें कि उसका 'नॉइस लेवल' कम हो, ताकि सोते समय आपको परेशानी न हो।
- हमेशा 3-स्टार या उससे ऊपर की रेटिंग वाला मॉडल ही लें ताकि बिजली बिल आपकी जेब पर भारी न पड़े।
विज्ञापन
पोर्टेबल एसी
- फोटो : AdobeStock
पोर्टेबल एसी के अन्य फायदे
- बिना ड्रिलिंग वाले इस विकल्प से आपके मकान मालिक को भी कोई शिकायत नहीं होगी और सिक्योरिटी डिपॉजिट भी सुरक्षित रहेगा।
- अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां विंडो या स्प्लिट एसी लगाना मुमकिन नहीं, तो पोर्टेबल एसी ही सबसे समझदारी भरा विकल्प है।
- बाजार में ये लगभग 35,000 रुपये के बीच आसानी से उपलब्ध हैं, जो एक साधारण स्प्लिट एसी के बराबर ही है।

कमेंट
कमेंट X