सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Home Loan Alert: मिस हो गई है EMI तो क्या बैंक आपका घर कर सकता है नीलाम? जानें नियम और कानूनी दांव पेंच

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 22 Apr 2026 07:33 AM IST
सार

Home Loan Missed EMI: क्या आप जानते हैं कि कितनी ईएमआई मिस होने पर बैंक आपका घर नीलाम कर सकता है? आप यहां इस बारे में कानूनी नियम जान सकते हैं।

विज्ञापन
Home Loan EMI Alert: How many missed EMIs can the bank auction your house
होम लोन की ईएमआई मिस होने पर क्या हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI

Home Loan EMI: लगभग हर कोई चाहता है कि उसका अपना घर हो, क्योंकि आज भी एक बड़ा तबका किराए के घरों में रहने को मजबूर है। हालांकि, जिस तरह से साल दर साल प्रॉपर्टी के दाम बढ़े हैं। ऐसे में घर खरीदना हर किसी के लिए आसान राह नही।

वहीं, एक साथ लाखों-करोड़ों रुपये न होने की वजह से लोग घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं और ये लोन कई वर्षों के लिए होता है। हर महीने ईएमआई भरकर आप इस लोन को खत्म कर सकते हैं, लेकिन अगर इसकी ईएमआई मिस हो जाए तो आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं होम लोन के बारे में...

Trending Videos
Home Loan EMI Alert: How many missed EMIs can the bank auction your house
होम लोन की ईएमआई मिस होने पर क्या हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या ईएमआई मिस होने पर एक्शन हो सकता है?

  • अगर आपकी एक या दो ईएमआई मिस हुई है यानी आप भरना भूल गए या बैंक खाते में पैसे नहीं रहे आदि, तो ऐसे में बैंक तुरंत कार्रवाई नहीं करता
  • ऐसे में आपको ईमेल, मैसेज और कॉल के जरिए बैंक भुगतान करने के लिए कहता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Loan EMI Alert: How many missed EMIs can the bank auction your house
होम लोन की ईएमआई मिस होने पर क्या हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप मिस हुई ईएमआई का भुगतान कर देते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं होती
  • पर अगर आप आगे भी लगातार ईएमआई मिस करते हैं तो आपके लोन अकाउंट को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट यानी एनपीए घोषित कर दिया जाता है और इसके बाद फिर बैंक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर देता है
Home Loan EMI Alert: How many missed EMIs can the bank auction your house
होम लोन की ईएमआई मिस होने पर क्या हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या नोटिस भी आ सकता है?

  • SARFAESI Act, 2002, के तहत बैंक कार्रवाई करता है
  • इस कानूनी के मुताबिक, पहले आपको 60 दिन का नोटिस भेजा जाता है और बकाया राशि भरने के लिए कहा जाता है
  • पर अगर आप इस टाइम पीरियड में मिस हुई ईएमआई नहीं भरते हैं तो फिर घर पर कब्जा करने का प्रोसेस बैंक द्वारा शुरू किया जाता है
विज्ञापन
Home Loan EMI Alert: How many missed EMIs can the bank auction your house
होम लोन की ईएमआई मिस होने पर क्या हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या नीलामी हो सकती है?

  • अगर लोन लेने वाला व्यक्ति बैंक से संपर्क न करें तो घर की नीलामी हो सकती है
  • लगभग 5 महीने के बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू होती है
  • हालांकि, बैंक प्रॉपर्टी की नीलामी वाली कीमत तय करने से पहले भी आपको मिस ईएमआई भरने का मौका देता है
  • पर अगर ईएमआई नहीं मिलती है, तो बैंक घर नीलाम कर सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed