Kate Fate Note Kaise Badlen: अक्सर लापरवाही के कारण जेब में रखे नोट कट-फट जाते हैं या धोने पर गल जाते हैं। कई बार दुकानदार ऐसे नोट लेने से मना कर देते हैं और हमें लगता है कि हमारे पैसे बर्बाद हो गए। मगर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, आप किसी भी बैंक की शाखा में जाकर इन कटे-फटे नोटों को बदल सकते हैं।
{"_id":"69e86f11e5c6134bb70be344","slug":"don-t-throw-away-torn-money-easy-steps-to-exchange-mutilated-notes-at-any-bank-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mutilated Notes: आपके पास भी हैं कटे-फटे नोट तो फेकें नहीं, जान लें इसे बदलने की प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mutilated Notes: आपके पास भी हैं कटे-फटे नोट तो फेकें नहीं, जान लें इसे बदलने की प्रक्रिया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:17 PM IST
सार
RBI Note Exchange Policy: अक्सर जब किसी का नोट फट जाता है तो वो परेशान हो जाता है और उसे चलाने की कई नकाम कोशिश भी करता है। बता दें कि अगर आपके पास फटे नोट हैं तो आप उन्हें बैंक में जाकर बदल सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
कटे-फटे नोट का क्या करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
फटे हुए नोट
- फोटो : Adobe Stock
किस तरह के नोट बदले जा सकते हैं?
- अगर नोट दो या दो से अधिक टुकड़ों में है लेकिन उसके सभी जरूरी हिस्से मौजूद हैं, तो उसे बदला जा सकता है।
- जो नोट बहुत पुराने होकर गल गए हों या जिनका रंग हल्का हो गया हो, वे भी बैंक में स्वीकार किए जाते हैं।
- इस बात ध्यान दें, नोट का नंबर, महात्मा गांधी की फोटो, वॉटरमार्क और गवर्नर के हस्ताक्षर वाला हिस्सा सुरक्षित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फटे हुए नोट
- फोटो : Adobe Stock
नोट बदलने की आसान प्रक्रिया
- आप अपने नजदीकी किसी भी सरकारी या निजी बैंक की शाखा में जा सकते हैं, इसके लिए वहां खाता होना जरूरी नहीं है।
- छोटे मूल्य के कुछ नोटों के लिए किसी फॉर्म की जरूरत नहीं होती, आप सीधे काउंटर पर इन्हें बदल सकते हैं।
- अगर आपके पास बहुत ज्यादा फटे नोट हैं, तो आपको एक रसीद दी जा सकती है और पैसे बाद में खाते में आ सकते हैं।
फटे हुए नोट
- फोटो : Adobe Stock
कितने पैसे वापस मिलेंगे?
- अगर आपके फटे हुए नोट का सबसे बड़ा टुकड़ा नोट के कुल क्षेत्रफल का 80% से अधिक है, तो आपको पूरी कीमत मिलेगी।
- अगर नोट का टुकड़ा 40% से 80% के बीच है, तो आपको नोट की आधी कीमत (जैसे 100 के बदले 50) वापस मिलेगी।
- अगर नोट का टुकड़ा 40% से भी छोटा है, तो बैंक उसे बदलने से मना कर सकता है।
विज्ञापन
फटे हुए नोट
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का विशेष ध्यान रखें
- अगर बैंक को लगता है कि नोट जानबूझकर फाड़ा गया है, तो वह उसे बदलने से इनकार कर सकता है।
- बहुत अधिक जले हुए या आपस में चिपके हुए नोटों को बैंक सीधे नहीं लेते, इन्हें आरबीआई के निर्गम कार्यालय भेजना पड़ता है।
- अगर कोई बैंक नोट बदलने से मना करता है, तो आप आरबीआई की वेबसाइट पर उसकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X