सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Scam Alert Tips: आपके फोन में आया मैसेज असली है या फेक? इन कोड्स को देखकर कर सकते हैं पहचान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 22 Apr 2026 05:57 PM IST
सार

TRAI Sender ID Rules: अक्सर लोगों के पास मैसेज आता है तो उनके मन में सवाल होता है कि वो फेक मैसेज की पहचान कैसे करें। आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे आप टेक्स्ट इंबाक्स खोलते ही पता लगा सकते हैं कि कौन-सा मैसेज किस का के लिए आया है।

विज्ञापन
SMS Scam Alert: Identify Real and Fake Messages Using These Simple TRAI Codes
टेक्स्ट मैसेज का कोड पहचानें - फोटो : AI

SMS Scam Identification: आजकल साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए बैंक, बिजली विभाग या ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम पर फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। इन स्कैम से बचाने के लिए TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने एक विशेष कोडिंग सिस्टम बनाया है। यदि आपके पास कोई मैसेज आता है, तो उसकी 'सेंडर आईडी' के अंत में दिए गए अक्षरों को देखकर आप उसकी असलियत जान सकते हैं। 



असली कंपनियों के मैसेज में कोड अनिवार्य होते हैं, जबकि ठग अक्सर 10 अंकों वाले सामान्य मोबाइल नंबर का उपयोग करते हैं। इन कोड्स को समझना आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है। आइए समझते हैं।

Trending Videos
SMS Scam Alert: Identify Real and Fake Messages Using These Simple TRAI Codes
टेक्स्ट मैसेज का कोड पहचानें - फोटो : AI

P, S, T और G कोड का क्या है मतलब?

  • P (Promotional) - इस कोड का मतलब है कि मैसेज किसी विज्ञापन, डिस्काउंट ऑफर या मार्केटिंग कैंपेन से जुड़ा है।
  • S (Service) - बैंकिंग अपडेट, मोबाइल ऑपरेटर की जानकारी या सर्विस से संबंधित मैसेज के अंत में 'S' लिखा होता है।
  • T (Transactional) - यह सबसे महत्वपूर्ण है, बैंक लेनदेन और ओटीपी (OTP) जैसे संदेशों के लिए 'T' कोड का इस्तेमाल होता है।
  • G (Government) - केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओं और आधिकारिक अलर्ट के संदेशों के अंत में 'G' कोड दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
SMS Scam Alert: Identify Real and Fake Messages Using These Simple TRAI Codes
टेक्स्ट मैसेज का कोड पहचानें - फोटो : Adobe Stock

फर्जी मैसेज की पहचान कैसे करें?

  • अगर कोई मैसेज सामान्य 10 अंकों के नंबर से आ रहा है और उसमें बैंक जैसा दावा है, तो वह पक्का फर्जी है।
  • अगर सेंडर आईडी में TRAI द्वारा निर्धारित कोड (P, S, T, G) गायब हैं, तो उस मैसेज पर कभी भरोसा न करें।
  • फर्जी मैसेज में अक्सर डराने वाले शब्द (जैसे- अकाउंट ब्लॉक होना) और क्लिक करने के लिए एक लिंक दिया होता है, ऐसे मैसेज से बचें।
SMS Scam Alert: Identify Real and Fake Messages Using These Simple TRAI Codes
टेक्स्ट मैसेज का कोड पहचानें - फोटो : Adobe Stock

ठगी से बचने के लिए क्या करें?

  • किसी भी अनजान मैसेज में आए लिंक को न खोलें, यह आपके फोन का डाटा चोरी कर सकता है।
  • असली बैंक या सरकारी संस्थान कभी भी एसएमएस के जरिए आपका पिन, पासवर्ड या ओटीपी नहीं मांगते हैं।
  • अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले, तो 'चक्षु' पोर्टल या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
SMS Scam Alert: Identify Real and Fake Messages Using These Simple TRAI Codes
टेक्स्ट मैसेज का कोड पहचानें - फोटो : Adobe Stock
सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है
  • मैसेज खोलते ही सबसे ऊपर नाम के पीछे लिखे अक्षर को ध्यान से पढ़ें, जिससे संदेश की श्रेणी स्पष्ट हो जाए।
  • आधिकारिक काम के लिए हमेशा बैंक या संस्थान के भरोसेमंद मोबाइल ऐप का ही प्रयोग करना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
  • अपने परिवार और बुजुर्गों को इन कोड्स के बारे में बताएं, क्योंकि स्कैमर्स अक्सर उन्हें ही अपना आसान निशाना बनाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed