फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Name: क्या आधार में घर बैठे बदल सकते हैं नाम? नियम जान लें वरना हो सकती है दिक्कत

Tue, 11 Aug 2026 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Aug 2026 04:26 PM IST
सार

Aadhaar Card Name Change Process: क्या आप भी अपने आधार में नाम बदलवाना चाहते हैं? लेकिन क्या आप इस काम को ऑनलाइन आधार की एप या वेबसाइट से कर सकते हैं? आप इस रिपोर्ट में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Can I change my name on Aadhaar online via the Aadhaar app se kya name change karwa sakte hain
क्या आधार में ऑनलाइन नाम बदलवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Aadhaar Name Update: आधार कार्ड आज के समय में कई तरह के कामों के लिए जरूरी होता है। फिर चाहे वो सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी। अगर आधार नहीं है या आधार कार्ड में कोई गलती है तो आपका काम अटक भी सकता है।

जैसे- अगर आधार कार्ड में नाम गलत है या नाम की स्पेलिंग में गलती है तो भी आपके कई काम अटक सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड में नाम सही करवाना होता है, लेकिन क्या आप आधार में अपने नाम को ऑनलाइन UIDAI की वेबसाइट या आधार एप से सही करवा सकते हैं या नहीं? चलिए जानते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Can I change my name on Aadhaar online via the Aadhaar app se kya name change karwa sakte hain
क्या आधार में ऑनलाइन नाम बदलवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या आधार में ऑनलाइन बदलवा सकते हैं नाम?

  • अगर आपके आधार में भी नाम या स्पेलिंग की कोई गलती है और आप इसे आधार की एप या वेबसाइट से बदलवाना चाहते हैं
  • तो जान लें आप ऐसा एप या पोर्टल से नहीं कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर ही जाना होता है
Can I change my name on Aadhaar online via the Aadhaar app se kya name change karwa sakte hain
क्या आधार में ऑनलाइन नाम बदलवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्यों एप-वेबसाइट से नाम में ठीक नहीं कर सकते?

  • दरअसल, नाम एक महत्वपूर्ण पहचान होती है
  • इसलिए नाम का गलत इस्तेमाल न हो या कोई अपने नाम को अपने हिसाब से न बदल ले इसके लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और डॉक्यूमेंट की जांच करना जरूरी है
  • इसलिए यूआईडीएआई ने ये सुविधा एप या वेबसाइट पर नहीं बल्कि, नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Can I change my name on Aadhaar online via the Aadhaar app se kya name change karwa sakte hain
क्या आधार में ऑनलाइन नाम बदलवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

आधार में कैसे ठीक करवाएं नाम?

  • इसके लिए पहले आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट लेनी होती है
  • फिर अपॉइंटमेंट वाले दिन पर सेंटर जाना होता है
  • जहां पर आपका सत्यापन होता है और डॉक्यूमेंट चेक होते हैं
  • फिर सबकुछ सही रहने पर आपका नाम सिस्टम में जोड़ दिया जाता है, जो कुछ दिनों में अपडेट हो जाता है
विज्ञापन
Can I change my name on Aadhaar online via the Aadhaar app se kya name change karwa sakte hain
क्या आधार में ऑनलाइन नाम बदलवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

आधार में कितनी बार बदलवा सकते हैं नाम?

  • आधार कार्ड में सिर्फ 2 बार ही नाम बदलवा सकते हैं
  • हालांकि, कुछ मामलों में छूट मिल सकती है
  • इसमें आप Exception Update प्रोसेस यानी अपवाद अपडेट प्रोसेस के जरिए आवेदन कर सकते हैं
  • ध्यान रहे सिर्फ वैध कारण और जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने पर ही नाम अपडेट करवाने का ये तीसरा मौका मिलता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed