Indian Railways Cancelled Trains List: भारतीय रेलवे हर रोज एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन कई बार किन्हीं कारणों की वजह से ट्रेनों को कैंसिल भी करना पड़ता है।
Train Cancelled: कल से 24 सितंबर तक कई ट्रेनें कैंसिल-कुछ ट्रेनों के बदले गए रूट, यात्रा से पहले देखें लिस्ट
Cancelled Trains: कल यानी 12 अगस्त 2026 से 24 सितंबर 2026 तक भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है, तो कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों हुआ है ट्रेनों के संचालन में बदलाव?
- दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेल सेक्शन पर ट्रैक से जुड़ा काम होना है
- इसलिए रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है जबकि, कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है
- ट्रेनों के संचालन में ये बदलाव 12 अगस्त से 24 सितंबर के बीच रहेगा
किन-किन ट्रेनों के रूट में हुआ है बदलाव?
नीचे दी गई पांचों ट्रेनें रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रूट से चलती है, लेकिन इनके रूट में बदलाव किया गया है जिसकी वजह से ट्रेनें रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलाई जाएंगी:-
- दिल्ली-जैसलमेर (ट्रेन नंबर 14087)
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22950)
- गोड्डा-दौराई (ट्रेन नंबर 19604)
- चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22452)
- दुर्ग-टनकपुर (ट्रेन नंबर 15091)
कौन-कौन सी ट्रेनों को किया गया है कैंसिल?
रेवाड़ी-रींगस ट्रेन (ट्रेन नंबर 59633)
ये ट्रेन 29 अगस्त से 20 सितंबर के बीच नहीं चलेगी
फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन (ट्रेन नंबर 19619)
ये ट्रेन 29 अगस्त से 24 सितंबर के बीच रद्द रहेगी
भिवानी-जयपुर ट्रेन (ट्रेन नंबर 59710)
ये ट्रेन 12 अगस्त से 24 सितंबर के बीच कैंसिल रहने वाली है
फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन (ट्रेन नंबर 19621)
ये ट्रेन 29 अगस्त से 24 सितंबर तक कैंसिल रहेगी