फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या घर बैठे ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं गाड़ी PUC सर्टिफिकेट? यहां जानें सही नियम

Thu, 22 Oct 2026 07:18 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 22 Oct 2026 07:18 PM IST
सार

Can We Make PUC Certificate Online Home: नया पीयूसी बनवाने के लिए गाड़ी को अधिकृत जांच केंद्र ले जाकर धुएं का टेस्ट कराना अनिवार्य है।
टेस्ट पूरा होने के बाद परिवहन सेवा पोर्टल से पीयूसी सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
ये समझना जरूरी है कि आप घर बैठे पीयूसी सर्टिफिकेट ऑनलाइन नहीं बनवा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Can You Get a Car PUC Certificate Online From Home? Know the Real Rules and Download Process
घर बैठे ऑनलाइन पीयूसी सर्टिफिकेट - फोटो : AI

Car Pollution Under Control Certificate: सड़क पर वाहन चलाते समय प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसी सर्टिफिकेट होना एक बेहद जरूरी कानूनी नियम है। इन दिनों लगभग हर बड़े शहरों में पुलिस गाड़ियों का पाल्यूशन सर्टिफिकेट चेक कर रही है, जिसकी वजह से बहुत से लोग इस समय पीयूसी सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं। अक्सर वाहन चालकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वे घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। 



आपको बता दें कि नया पीयूसी सीधे घर बैठे पूरी तरह ऑनलाइन नहीं बनवाया जा सकता है, क्योंकि इसके लिए गाड़ी की भौतिक जांच होना अनिवार्य होता है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद इसे ऑनलाइन डाउनलोड जरूर किया जा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।

Trending Videos
Can You Get a Car PUC Certificate Online From Home? Know the Real Rules and Download Process
क्या घर बैठे रिन्यू हो जाएगा PUC? - फोटो : Adobe Stock

नया पीयूसी बनवाने के लिए गाड़ी को केंद्र पर ले जाना क्यों जरूरी है?

  • नया पीयूसी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आपको अपनी गाड़ी को किसी अधिकृत पेट्रोल पंप या प्रदूषण जांच केंद्र पर ले जाना होता है।
  • वहां मशीन के जरिए गाड़ी के धुएं (एग्जॉस्ट) का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाता है, जिसके बाद ही वैध प्रमाण पत्र जारी होता है।
Can You Get a Car PUC Certificate Online From Home? Know the Real Rules and Download Process
ऑनलाइन पोर्टल से पुराना पीयूसी सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन पोर्टल से पुराना पीयूसी सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?

  • अगर आपकी गाड़ी का टेस्ट हो चुका है या पुराना सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में मौजूद है, तो आप परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट (https://puc.parivahan.gov.in/puc/) पर जा सकते हैं।
  • वहां वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक दर्ज करके आसानी से सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Get a Car PUC Certificate Online From Home? Know the Real Rules and Download Process
कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट? - फोटो : Adobe Stock

कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट?

  • वेबसाइट के पीयूसी विकल्प पर जाने के बाद आपको गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर के अंक और स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कैप्चा कोड भरना होता है।
  • इसके बाद 'पीयूसी डिटेल्स' पर क्लिक करते ही आपका प्रदूषण प्रमाण पत्र स्क्रीन पर आ जाता है।
विज्ञापन
Can You Get a Car PUC Certificate Online From Home? Know the Real Rules and Download Process
प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर कितना भारी जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Adobe Stock

प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर कितना भारी जुर्माना लग सकता है?

  • वैध पीयूसी सर्टिफिकेट न होने पर ट्रैफिक पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भारी-भरकम चालान काट सकती है।
  • इसलिए समय रहते जांच केंद्र से गाड़ी की जांच कराएं और डिजिटल कॉपी हमेशा अपने पास सुरक्षित रखें ताकि किसी भी तरह के परेशानी से बच सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed