Ayushman Card Free Treatment: अचानक किसी की तबीयत बिगड़ जाए या परिवार में किसी सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ जाए, तो इलाज का खर्च सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। खासकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना हर किसी के बजट में नहीं होता। ऐसे में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
{"_id":"6afa8682a395772bff010341","slug":"can-you-get-free-treatment-at-private-hospitals-using-ayushman-card-know-the-rules-2026-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें क्या है पूरा नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें क्या है पूरा नियम
Mon, 16 Nov 2026 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:58 AM IST
सार
- Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभार्थी मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
- अगर आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाते हैं, तो आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe stock
क्या आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पताल में भी मिलता है मुफ्त इलाज?
- कई लोगों को लगता है कि आयुष्मान कार्ड का फायदा सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है
- इस योजना के तहत देश के कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल पंजीकृत हैं
- अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप योजना के पात्र लाभार्थी हैं
- तो आप पंजीकृत प्राइवेट अस्पताल में भी योजना के नियमों के अनुसार मुफ्त इलाज करा सकते हैं
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe stock photos
क्या किसी भी प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- यहां एक बात समझना जरूरी है कि हर प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड स्वीकार नहीं किया जाता
- इसलिए केवल अस्पताल के प्राइवेट होने से यह मान लेना सही नहीं है कि वहां आयुष्मान कार्ड से इलाज हो जाएगा
- आप आयुष्मान कार्ड से सिर्फ उन प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें पंजीकृत अस्पताल?
स्टेप 1
- अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप पंजीकृत अस्पताल अपने घर बैठे ही ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना होता है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद यहां पर आपको कई ऑप्शन मिलते हैं
- इसमें से आप जिला, पिन कोड आदि दर्ज कर सकते हैं
- इसके बाद आपके सामने पंजीकृत अस्पतालों की लिस्ट आ जाती है
