Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: किसानों के खातों में कब आएगी 25वीं किस्त? यहां जानें जरूरी और पूरी जानकारी

Mon, 16 Nov 2026 08:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 16 Nov 2026 08:14 AM IST
सार

  • PM Kisan 25th Installment: पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं
  • अब तक कुल 24 किस्त जारी होने के बाद अब 25वीं किस्त का इंतजार है

विज्ञापन
PM Kisan 25th Installment: When Will Farmers Receive the Next 2000 rupees Installment
25वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे खेती-किसानी से जुड़ी अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकें।



अब किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि सरकार कुल 24 किस्त जार करने के बाद 25वीं किस्त कब जारी करेगी? क्या इसके लिए कोई तारीख तय हो गई है या अभी इंतजार करना पड़ेगा? अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त से जुड़ी जरूरी बातें जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में 25वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan 25th Installment: When Will Farmers Receive the Next 2000 rupees Installment
25वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : AdobeStock

25वीं किस्त कब आ सकती है?

  • पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी की गई थी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से यह किस्त जारी की थी
  • इस दौरान देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी
  • वहीं, अब किसानों को 25वीं किस्त का इंतजार है
PM Kisan 25th Installment: When Will Farmers Receive the Next 2000 rupees Installment
25वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : AdobeStock
  • योजना के तहत आमतौर पर हर चार-चार महीने के अंतराल पर पीएम किसान योजना किस्त जारी की जाती है
  • इस हिसाब से 25वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी महीने में 25वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 25th Installment: When Will Farmers Receive the Next 2000 rupees Installment
25वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किसानों को किस्त में कितने पैसे मिलते हैं?

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है
  • इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी और इसके तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है
  • यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि 2-2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में मिलती है
  • इसलिए 25वीं किस्त में भी लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी
विज्ञापन
PM Kisan 25th Installment: When Will Farmers Receive the Next 2000 rupees Installment
25वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

25वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?

  • अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न आए, तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें
  • ध्यान रहे आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें, क्योंकि ये योजना के तहत आने वाला सबसे जरूरी काम है
  • भू-सत्यापन का काम भी करवाना जरूरी होता है
  • ठीक इसी तरह आधार लिंकिंक का काम भी समय रहते करवा लें, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed