सब्सक्राइब करें

Car AC: कार स्टार्ट करते ही AC ऑन करना क्यों है गलत? जानें तुरंत AC ऑन करने के नुकसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 11 May 2026 07:51 PM IST
सार

Car AC Safety Tips: इस जलती-चुभती गर्मी में अक्सर लोग कार में बैठकर तुरंत एसी चला लेते हैं, मगर बता दें कि यह आदत आपकी कार और सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए इस लेख में यही समझते हैं।

विज्ञापन
Car AC Safety: Why You Shouldn't Turn on the AC Immediately After Starting Your Car
कार स्टार्ट करते ही एसी चलाने से क्या होता है? - फोटो : AI

 भीषण गर्मी अक्सर ये देखने को मिलता है कि बहुत से लोग कार के अंदर बैठते ही सबसे पहले एसी ऑन करते हैं। बता दें कि इस जलती-चुभती गर्मी में जब आप कार के अंदर बैठते हैं तो तुरंत एसी चलाना आपकी सेहत के साथ-साथ आपके कार के लिए भी नुकसानदायक होती है। असल में जब कार धूप में खड़ी होती है तो उसके अंदर का तापमान बाहर की तुलना में बहुत अधिक हो जाता है।



इसकी वजह से कार के प्लास्टिक के पुर्जों से 'बेंजीन' जैसी खतरानक गैसें निकलने लगती हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती हैं। इसलिए कभी भी भीषण गर्मी में कार के अंदर बैठने से पहले कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Car AC Safety: Why You Shouldn't Turn on the AC Immediately After Starting Your Car
कार स्टार्ट करते ही एसी चलाने से क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

इंजन और बैटरी पर क्या असर पड़ता है?

  • कार स्टार्ट होते ही एसी चलाने से कंप्रेसर का पूरा भार सीधे इंजन और बैटरी पर पड़ता है, जिससे उनकी उम्र कम हो सकती है।
  • इंजन के ठंडा होने से पहले एसी चलाने पर वह ज्यादा जोर लगाता है, जिससे पेट्रोल या डीजल की खपत अधिक होती है।
Trending Videos
Car AC Safety: Why You Shouldn't Turn on the AC Immediately After Starting Your Car
कार स्टार्ट करते ही एसी चलाने से क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
जहरीली गैसों का गंभीर खतरा
  • बेंजीन का उत्सर्जन - कार के डैशबोर्ड और सीटों के गर्म होने से जहरीली बेंजीन गैस निकलती है, जो कैंसरकारी हो सकती है।
  • हवा का दबाव - तुरंत एसी ऑन करने पर यह गैस बाहर निकलने के बजाय केबिन के अंदर ही ठंडी होकर जमा हो जाती है।
  • सेहत पर प्रभाव - इस दूषित हवा में सांस लेने से सिरदर्द, सुस्ती और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car AC Safety: Why You Shouldn't Turn on the AC Immediately After Starting Your Car
कार स्टार्ट करते ही एसी चलाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik

एसी चलाने का सही तरीका क्या है?

  • सबसे पहले कार के दरवाजे को 4-5 बार बंद करें और पूरा खोलें। 
  • इसके बाद कार स्टार्ट करें और फिर सभी खिड़कियों के शीशे नीचे करें ताकि गर्म हवा और जहरीली गैसें बाहर निकल सकें।
  • एसी बटन दबाने से पहले 1-2 मिनट के लिए केवल ब्लोअर चलाएं ताकि हवा का वेंटिलेशन हो सके।
  • इसके बाद जब केबिन की गर्म हवा बाहर निकल जाए, तब शीशे ऊपर चढ़ाएं और एसी ऑन करें।
विज्ञापन
Car AC Safety: Why You Shouldn't Turn on the AC Immediately After Starting Your Car
कार स्टार्ट करते ही एसी चलाने से क्या होता है? - फोटो : FREEPIK
बेहतर कूलिंग के लिए जरूरी टिप्स
  • केबिन ठंडा होने के बाद ही 'री-सर्कुलेशन मोड' ऑन करें ताकि अंदर की ठंडी हवा बाहर न जाए।
  • अगर संभव हो तो कार को हमेशा छायादार जगह पर पार्क करें ताकि केबिन का तापमान बहुत ज्यादा न बढ़े।
  • एसी की कूलिंग बनाए रखने के लिए समय-समय पर इसके फिल्टर की सफाई और गैस की जांच करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed