Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Census Rules Mistakes to Avoid During Data Filling, Penalty for False Information News in Hindi
{"_id":"68c2a73c9af67e577905a2b7","slug":"census-rules-mistakes-to-avoid-during-data-filling-penalty-for-false-information-news-in-hindi-2025-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Census Rules: जनगणना के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, देना पड़ेगा इतना जुर्माना और हो सकती है सजा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Census Rules: जनगणना के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, देना पड़ेगा इतना जुर्माना और हो सकती है सजा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 11 Sep 2025 04:11 PM IST
सार
Census Rules: भारत में पिछली बार जनगणना साल 2011 में हुई थी। इसके बाद साल 2027 में जनगणना होगी, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। अगर आप इस बार जणगणना के दौरान झूठी जानकारी देते हैं, तो मुश्किल फंस सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जनगणना के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Census Rules: दुनिया में भारत की आबादी सबसे ज्यादा। देश में जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण जनगणना को बेहद जरूरी माना जाता है। जनगणना के दौरान आबादी की गिनती की जाती है, जो देश की योजनाओं और नीतियों की नींव है। इसके सरकार को जानकारी मिलती है कि कहां पर कितने संसाधनों की जरूरत है। साथ ही किस क्षेत्र में कौन सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।
भारत में पिछली बार जनगणना साल 2011 में हुई थी। इसके बाद साल 2027 में जनगणना होगी, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। अगर आप इस बार जणगणना के दौरान झूठी जानकारी देते हैं, तो मुश्किल फंस सकते हैं। दरअसल जनगणना से जुड़ी गलत जानकारी देने पर कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। हम आपको खबर में बताते हैं कि जनगणना के दौरान झूठी जानकारी देने पर कितना जुर्माना लग सकता है और क्या सजा हो सकती है?
2 of 5
जनगणना के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती
- फोटो : Adobe Stock
झूठी जानकारी देना गंभीर अपराध
जनगणना में अगर कोई जानबूझकर झूठी जानकारी देता है, तो यह गंभीर अपराध माना जाता है। भारतीय जनगणना अधिनियम के मुताबिक, झूठा जवाब देने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा कोर्ट के जरिए सजा भी हो सकती है।
3 of 5
जनगणना के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती
- फोटो : Adobe Stock
गलत जानकारी की वजह योजनाओं को तैयार करने में गड़बड़ी आती है, जिससे लोगों को सही सुविधाएं नहीं मिल पातीं। इसलिए अधिकारियों को दी जाने वाली जानकारी पूरी ईमानदारी के साथ भरना जरूरी है। आपकी छोटी-सी लापरवाही भी कानूनी परेशानी में बदल सकती है और आपको सजा हो सकती है।
जनगणना के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती
- फोटो : Adobe Stock
लगेगा जुर्माना
अगर आप जनगणना के दौरान झूठी जानकारी देते हैं, तो इसे गभीर अपराध माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति अधिकारी को जानबूझकर गलत या अधूरी जानकारी देता है, तो उसे 6 महीने तक की जेल या 1000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकता है। साथ ही सर्वे में भाग लेने से इंकार करना भी अपराध माना जाता है और वही सजा होती है।
जनगणना के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती
- फोटो : Adobe Stock
बता दें कि लोगों से ली गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय होती है और इसे सिर्फ आंकड़ों के विश्लेषण के लिए इस्तेमाल किया जाता है। किसी कोर्ट या टैक्स अथॉरिटी को सीधे नहीं दिया जा सकता। अगर सरकारी कर्मचारी अपने काम में लापरवाही करते हैं या गलत एंट्री करते हैं, तो उनके खिलाफ भी सजा का प्रावधान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।