सब्सक्राइब करें

AC Scam: एसी की सर्विसिंग कराने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, खाली हो सकती है आपकी जेब, जान लें ये बातें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 03:13 PM IST
सार

गर्मी के सीजन ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आप एसी की सर्विसिंग कराने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। 

विज्ञापन
Common AC Service Scams You Must Know Before Calling A Technician
ac service - फोटो : Adobe Stock

मार्च का महीना चल रहा है। धीरे धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। गर्मी की शुरुआत होते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों में एसी की सर्विस कराने की तैयारी करने लगते हैं। हालांकि, एसी की सर्विसिंग कराने से पहले कुछ सावधानी रखना बेहद जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि एसी सर्विसिंग के नाम पर कई लोग ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं। कई बार बिना जरूरत के पार्ट बदलने की सलाह दी जाती है या मामूली खराबी को बड़ी समस्या बता दिया जाता है, जिसके चलते बिल काफी बढ़ जाता है। इस कारण आपको एसी की सर्विसिंग कराने से पहले कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। 

Trending Videos
Common AC Service Scams You Must Know Before Calling A Technician
ac service - फोटो : Adobe Stock

आपको हमेशा भरोसेमंद सर्विस सेंटर या अधिकृत तकनीशियन को बुलाकर ही एसी की सर्विसिंग करानी चाहिए। कई बार लोग ऑनलाइन नंबर देखकर किसी भी व्यक्ति को घर बुला लेते हैं। वहीं बाद में पता चलता है कि वह अधिकृत सर्विस एजेंट नहीं है। इस तरह के मामलों में अक्सर देखने को मिलता है कि टेकनीशियन जरूरत से ज्यादा सर्विस चार्ज करता है। इस कारण हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही सर्विस को बुक कराएं।

सावधान! क्या आपके पैन कार्ड पर किसी और ने ले रखा है लोन? ऐसे करें चेक वरना...

विज्ञापन
विज्ञापन
Common AC Service Scams You Must Know Before Calling A Technician
ac service - फोटो : Adobe Stock

एसी की सर्विसिंग कराने से पहले काम और उसके खर्च के बारे में स्पष्ट जानकारी लें। टेकनीशियन से इस बारे में पूछें कि कौन-कौन से काम किए जाएंगे और उनकी कीमत कितनी होगी। अक्सर देखने को मिलता है कि सर्विस के बाद अचानक लंबा बिल थमा दिया जाता है। 

PM Kisan Yojana: 13 मार्च को जारी हो सकती है 22वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये या नहीं

Common AC Service Scams You Must Know Before Calling A Technician
ac service - फोटो : Adobe Stock

अगर टेक्नीशियन एसी के पार्ट बदलने की सलाह दे रहा है तो आपको तुरंत सहमत नहीं होना चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि टेक्नीशियन फिल्टर, गैस या अन्य पार्ट्स बदलने का सलाह देते हैं, लेकिन उनकी जरूरत नहीं होती है। अगर आपको शक हो रहा है तो किसी दूसरे टेकनीशियन की राय ले सकते हैं।

Car Tips: कार चलाते समय सड़क पर फंस सकते हैं आप, बस इतने रुपये का ये डिवाइस बचा सकता है लाखों का नुकसान 

विज्ञापन
Common AC Service Scams You Must Know Before Calling A Technician
ac service - फोटो : Adobe Stock

एसी की सर्विसिंग कराने के बाद उसका बिल जरूर लें। पेमेंट के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखें। डिजिटल पेमेंट करने से भी लेनदेन का सबूत रहता है। अगर किसी तरह की गड़बड़ी या धोखाधड़ी महसूस हो तो कंपनी के कस्टमर केयर या उपभोक्ता हेल्पलाइन में शिकायत कर सकते हैं।

Bike Tips: अपनी बाइक में लगा लें ये गैजेट, नहीं सताएगा चोरी का डर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed