{"_id":"69ae66ccf18b0cd7850aabf5","slug":"these-5-things-are-prohibited-in-roadways-bus-travel-in-india-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bus Travel Safety Tips: रोडवेज बस में क्या 5 चीजें लेकर सफर करना बन सकता है मुसीबत का कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bus Travel Safety Tips: रोडवेज बस में क्या 5 चीजें लेकर सफर करना बन सकता है मुसीबत का कारण
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:20 PM IST
सार
Government Bus Travel Rules: अगर आप अक्सर सरकारी बस से सफर करते हैं तो ये लेख आपके लिए जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि अपनी यात्रा के दौरान क्या चीजें लेकर नहीं जा सकते।
विज्ञापन
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित
- फोटो : Adobe stock
5 Things Are Prohibited in Roadways Bus Travel: अगर आप अक्सर सरकारी बसों से यात्रा करते हैं तो कुछ जरूरी नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। हम आपको ऐसा इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि कई बार लोग बिना जानकारी के ऐसी चीजें अपने साथ लेकर बस में चढ़ जाते हैं, जिन्हें ले जाना नियमों के खिलाफ होता है। इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है बल्कि नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना या कार्रवाई भी हो सकती है।
Trending Videos
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित
- फोटो : Adobe Stock
1. ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते
- सरकारी बसों में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, गैस सिलेंडर या अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाना सख्त मना होता है।
- ये पदार्थ दुर्घटना का कारण बन सकते हैं और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं।
- कई बार इनकी वजह से बड़े हादसे भी हुए हैं, ऐसे में इस गलती को करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित
- फोटो : Freepik
2. खतरनाक रसायन और एसिड
- ऐसे रसायन जिनसे नुकसान हो सकता है, जैसे एसिड या अन्य खतरनाक केमिकल, बस में ले जाने की अनुमति नहीं होती।
- इससे अन्य यात्रियों को खतरा हो सकता है।
- ऐसा करने पर आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित
- फोटो : Adobe Stock
3. ज्यादा विस्फोटक सामान
- पटाखे, विस्फोटक सामग्री या बारूद जैसे सामान को बस में ले जाना प्रतिबंधित होता है।
- ये सुरक्षा नियमों के तहत पूरी तरह मना है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि कई हादसों में देखा गया है कि पटाखों की वजह से बस में आग लगी हो।
विज्ञापन
रोडवेज बस में ये चीजें लेकर जाना है वर्जित
- फोटो : Adobe stock
4. बहुत बड़े या भारी सामान
- कुछ बसों में बहुत बड़े या भारी सामान ले जाने की भी अनुमति नहीं होती।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इससे अन्य यात्रियों को परेशानी हो सकती है और बस में जगह की समस्या पैदा हो सकती है।
- आप अपने सामान को बस की सीट पर नहीं रख सकते।